बटियागढ़ थाना प्रभारी लखन लाल तिवारी ने बताया कि प्रमोद के खेत में बने अधकच्चे मकान में रहने वाली महिला पुष्पा सहित उसका छह माह का बेटा घर पर थे। शाम को करीब ५ बजे के लगभग उसका पति व ससुर खेत पर सिंचाई बगैरह करते थे। महिला की एक भतीजी व एक भांजी करीब १७-१७ साल की स्कूल से घर लौटी थीं। जिन्होंने घर से धुआं निकलना देख आग लगी की जानकारी सभी को दी। इसके बाद उन्होंने अर्जुन पटैल को जानकारी दी। इसके बाद दूसरे खेत पर सिंचाई कर रहे महिला के ससुर व पति को दी। जिसके बाद सभी ने घर पहुुंचकर दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे फाड़कर भीतर पहुंचे। जहां पर देखा कि महिला व उसके छह माह के बच्चे का शव पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस ने देर शाम से ही जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार सुबह एफएसएल स्पेशलिस्ट डॉ. किरण सिंह सहित एसडीओपी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मौके पर विवेचना करने के साथ महिला के ससुराल व मायका पक्ष से बात की।
परेशान करते थे ससुराल पक्ष के लोग-
मौके पर महिला के मायका पक्ष से परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष से सभी लोग उसे परेशान करते थे। जिससे आए दिन विवाद होता था। कई बार ससुराल पक्ष को समझाया भी लेकिन वह नहीं माने और इसी विवाद के चलते यह घटना घटित हो गई।
जांच की जा रही है –
प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि महिला ने खुद को आग लगाने के साथ बच्चे को आग लगाकर मार डाला है। अभी मर्ग कायम किया गया है। आगे मृतका के ऊपर बच्चे की हत्या करने का मामला दर्ज कर खातमा लगाया जाएगा। तिवारी ने बताया कि महिला नवविवाहिता होने से एसडीओपी द्वारा जांच की जा रही है। मायका पक्ष के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभी तक आग लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सकी है।