scriptखाना बनाने के विवाद पर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान, पति ने खाया जहर गंभीर | Wife hanged herself over a cooking dispute, husband ate poison seriou | Patrika News

खाना बनाने के विवाद पर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान, पति ने खाया जहर गंभीर

locationदमोहPublished: Oct 15, 2019 11:32:24 pm

Submitted by:

lamikant tiwari

आठ माह की गर्भवती थी महिला, बिलखते रहे परिजन

Wife hanged herself over a cooking dispute, husband ate poison seriou

Wife hanged herself over a cooking dispute, husband ate poison seriou

दमोह/हटा. जिले के मगरोन थानांतर्गत दंपति में खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। बहश इतनी बढ़ गई कि पति ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, तो पत्नी ने पति को जहर खाते देख अंदर कमरे में फंदा लगा लिया। जिससे ८ माह की गर्भवती पत्नी पुष्पा लोधी की मौत हो गई। मगरोन के बसयाना मोहल्ला निवासी लोधी परिवार में हुए हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।
बसयाना मोहल्ला मगरोन निवासी नीरज सिंह लोधी ने बताया कि खेत पर कटाई चल रही है। वह खेत पर कटाई करवाने गया था। सुबह से खेत जाने के बाद वह दोपहर करीब १२ बजे घर पर खाना खाने के लिए लौटा तो खाना तैयार नहीं था। जिसको लेकर पति नीरज (२२) व पत्नी पुष्पा लोधी (२१) के बीच विवाद हो गया। इसी बीच घर में रखी कीटनाशक दवा नीरज ने खा ली। जिसे देखकर महिला रोने बिलखने लगी और वह सीधे अंदर के कमरे में पहुंची। जिसने फंदे से लटककर जान दे दी। पुष्पा को फंदे से उतारकर तुरंत ही मगरोन से थाना प्रभारी श्रृद्धा शुक्ला व परिजन हटा अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जहर खाने वाले पति नीरज सिंह लोधी को मगरोन से हटा में भर्ती कराया लेकिन हालत ठीक नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिसने खाना नहीं बनाने को लेकर विवाद होने की बात कही है।
मगरोन थाना प्रभारी श्रृद्धा शुक्ला का कहना है कि ८ माह की प्रसूता पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी है। पति दमोह जिला अस्पताल में इलाजरत है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। अभी जान देने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। नीरज के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वनविवाहिता महिला की पहली डिलेवरी थी। महिला नवविवाहिता होने से मामले की जांच एसडीओपी द्वारा की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो