दंतेवाड़ा

गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, भारतीय संविधान के प्रति जताई आस्था

Dantewada Naxali Surrender: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। गणतंत्र दिवस(Republic Day 2023) के एक दिन पहले दंतेवाड़ा में 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

दंतेवाड़ाJan 25, 2023 / 02:04 pm

CG Desk

10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Dantewada Naxali Surrender: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। गणतंत्र दिवस(Republic Day 2023) के एक दिन पहले दंतेवाड़ा में 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण(Dantewada Naxali Surrendered) कर भारतीय संविधान के प्रति आस्था जताई। इसके साथ ही जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़कर 591 तक जा पहुंची है। सरेंडर के दौरान सीआरपीएफ डीआईजी विनय कुमार सिंह, दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
जानकारी के लिए बता दें कि बस्तर में नक्सलवाद(Naxalism) को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा लोन वर्राटू जैसे कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इन्हीं अभियानों से प्रभावित होकर अब तक 591 नक्सलियों ने संगठन छोड़कर मुख्य धारा में लौटे हैं।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता बुधराम करटाम मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, कहा- हत्या नहीं बल्कि इस वजह से हुई मौत…

133 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(CM Bhupesh Baghel) अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान आज बुधवार 25 जनवरी को गिरोला में आयोजित कार्यक्रम में बस्तरवासियों को लगभग 133 करोड़ रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों की सौगात(Republic Day 2023) देंगे। वे इस कार्यक्रम में 68 करोड़ 42 लाख 80 हजार रुपए के 27 कार्यों का लोकार्पण और 65 करोड़ 18 लाख 40 हजार रुपए के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.