एक भक्त ऐसा भी: मन्नत पूरी होने पर पहला वेतन देवी को किया समर्पित, मंदिर की दानपेटियों से निकले 17 लाख
दंतेवाड़ाPublished: Jan 31, 2023 03:27:16 pm
Danteshwari Temple: दानपेटियों से निकाली गई नगदी की गणना में कुल 17 लाख 14 हजार 712 रूपए की राशि मिली। दान राशि को टेंपल कमेटी के खाते में जमा करवा दी गई। एक भक्त की ऐसी चिट्ठी मिली, जिसने अपनी मन्नत पूरी होने पर पहली सैलरी की पूरी राशि 20 हजार रूपए देवी को समर्पित कर दी थी।


मंदिर की दानपेटियों से निकले 17 लाख प्रतीकात्मक तस्वीर
Danteshwari Temple: शक्तिपीठ दंतेश्वरी मंदिर(Shaktipeeth Danteshwari Temple) की दान पेटियां सोमवार को खोलकर राशि की गणना की गई, तो उसमें एक भक्त की ऐसी चिट्ठी मिली, जिसने अपनी मन्नत पूरी होने पर पहली सैलरी की पूरी राशि 20 हजार रूपए देवी को समर्पित कर दी थी।