scriptएक के बाद एक हुए ब्लास्ट 5 IED, 1 घंटे तक चली मुठभेड़, 1 जवान शहीद और 5 घायल | 5 IED blast in Dantewada,1 jawan died and 5 injured | Patrika News

एक के बाद एक हुए ब्लास्ट 5 IED, 1 घंटे तक चली मुठभेड़, 1 जवान शहीद और 5 घायल

locationदंतेवाड़ाPublished: Mar 19, 2019 11:36:43 am

Submitted by:

Deepak Sahu

दोपहर साढ़े तीन बजे माओवादियों के आइइडी के सीरियल ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।

IED Blast

एक के बाद एक हुए ब्लास्ट 5 IED, 1 घंटे तक चली मुठभेड़, 1 जवान शहीद और 5 घायल

जगदलपुर/दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा से 80 किमी दूर जगरगुंडा अरनपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे माओवादियों के आइइडी के सीरियल ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।वहीं पांच अन्य घायल हो गए हैँ।इसमें से दो की हालत गंभीर है।घायलों को हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।

इसके बाद जवानों ने पोजीशन लेकर गोलीबारी शुरु कर दी।एक घंटे की गोलीबारी के बाद माओवादी भाग निकले। माओवादियों ने यहां एंबुश लगाया हुआ था।गोलीबारी में पांच जवान घायल हुए हैं।इसमें से दो की हालत गंभीर है।इन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो