दंतेवाड़ा

एक के बाद एक हुए ब्लास्ट 5 IED, 1 घंटे तक चली मुठभेड़, 1 जवान शहीद और 5 घायल

दोपहर साढ़े तीन बजे माओवादियों के आइइडी के सीरियल ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।

दंतेवाड़ाMar 19, 2019 / 11:36 am

Deepak Sahu

एक के बाद एक हुए ब्लास्ट 5 IED, 1 घंटे तक चली मुठभेड़, 1 जवान शहीद और 5 घायल

जगदलपुर/दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा से 80 किमी दूर जगरगुंडा अरनपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे माओवादियों के आइइडी के सीरियल ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।वहीं पांच अन्य घायल हो गए हैँ।इसमें से दो की हालत गंभीर है।घायलों को हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।

इसके बाद जवानों ने पोजीशन लेकर गोलीबारी शुरु कर दी।एक घंटे की गोलीबारी के बाद माओवादी भाग निकले। माओवादियों ने यहां एंबुश लगाया हुआ था।गोलीबारी में पांच जवान घायल हुए हैं।इसमें से दो की हालत गंभीर है।इन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.