scriptबस्तर के सैकड़ों किसानों ने कहा- CM भूपेश हमारा कर्ज माफ करें नहीं तो… | Bastar Farmers warned of hunger strike from 11 march | Patrika News

बस्तर के सैकड़ों किसानों ने कहा- CM भूपेश हमारा कर्ज माफ करें नहीं तो…

locationदंतेवाड़ाPublished: Mar 09, 2019 05:18:13 pm

परंतु हमारे जैसेेे गरीब किसानों का आज तक एक रुपए कर्ज माफ नहीं हुआ।

CG News

बस्तर के सैकड़ों किसानों ने कहा- CM भूपेश हमारा कर्ज माफ करें नहीं तो…

जगदलपुर. प्रदेश सरकार के कर्जमाफी का फायदा उन लोगों को नहीं मिल पा रहा है, जिन्होंने कर्जमाफी की मांग करते हुए जगदलपुर से रायपुर तक तक 300 किलोमीटर का पैदल सफर किया था। इनमें वे किसान शामिल हैं, जिन्होंने ट्रेक्टर, फायनेंस, ड्रिप योजना व केसीसी कर्ज माफी के लिए गुहार लगाई थी। बस्तर के ऐसे सैकड़ों किसानों ने 11 मार्च से कर्जमाफी के लिए भूख हड़ताल में बैठने की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है।

फर्जीवाड़ा कर हमें कर्ज में डुबो दिया
छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय किसान विकास परिषद के जिला अध्यक्ष धरमू राम कश्यप का कहना है कि बस्तर के किसान विगत दो वर्षों से शासन-प्रशासन से कर्ज माफ करने की मांग कर रहे हैं। हमें सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। बस्तर के किसानों के साथ ट्रेक्टर एजेंसियों, फायनेंस कंपनियों, ड्रिप योजना व केसीसी के दलालों ने बैंक अधिकारियों एवं फाइनेंस कंपनियों से भारी फर्जीवाड़ा कर हमें कर्ज में डुबो दिया है और हमसे अंग्रेजी में लिखित दस्तावेजों पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करवाकर हमें भारी कर्ज में फंसा दिया है।

दलालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं
जिससे हमारा जीवन मुश्किल हो गया है। ना ही इन दलालों के विरूद्ध कोई कार्रवाई जा रही है और न ही हमारा कर्ज माफ किया जा रहा है। जबकि चुनाव पूर्व कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की थी वह किसानों सभी तरह के कर्ज माफ करेगी। सरकार बनने के बाद आश थी हमारे साथ न्याय होगा और फर्जीवाड़ा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई होगी।

जो वर्षों से कर्ज नहीं चुका पा रहा और कर्ज में दब चुका
सरकार ने कर्ज माफी तो किया, लेकिन इसका कोई पैमाना तय नहीं किया। जो किसान वर्षों से कर्ज नहीं चुका पा रहा है और कर्ज के बोझ तले दब चुका है, उनका कर्ज माफ करने के बजाए ऐसे सेठ साहुकारों का कर्ज माफ कर दिया गया। जिनके पास रुपए की कोई कमी नहीं है, इनमें क्रेशर के मालिक, कार मालिक, बड़े कोठियों के मालिक, ट्रकों के मालिक जो फर्जी किसान बने हुए हैं। उनके लाखों रुपयों का कर्ज माफ कर दिया। परंतु हमारे जैसेेे गरीब किसानों का आज तक एक रुपए कर्ज माफ नहीं हुआ।

11 मार्च को करेंगे भूख हड़ताल
कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी पीड़ा सुना चुके हैं, किन्तु आज पर्यंत तक हमें न्याय नहीं मिला है। इसलिए हम सभी किसानों ने फैसला किया है, कि हमें न्याय नहीं मिला तो हम 11 मार्च को कलक्टर बस्तर कार्यालय के सामने भूख हड़ताल करने को विवश होंगे। जब तक हमारा कर्ज माफ नहीं किया जाता है, भूख हड़ताल पर डटे रहेंगे।
भूख हड़ताल में शामिल होने वाले किसान मानूराम, सोनधर, लम्बरू राम कश्यप, उमेश, मनीराम कश्यप, लबरू, मंगल, रामधर नाग, बीबा ठाकुर, सोनधर, पुरन, पाकलू नाग, अनंतराम, मनु, शदुर व संभाग के सैकड़ों किसान इस आंदोलन में शामिल होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो