scriptदंतेवाड़ा पुलिस ने जारी की 405 इनामी नक्सलियों की लिस्ट, इन पर है सवा 4 करोड़ का इनाम | CG police released list of 405 naxalites, who is 4.25 crore rewarded | Patrika News

दंतेवाड़ा पुलिस ने जारी की 405 इनामी नक्सलियों की लिस्ट, इन पर है सवा 4 करोड़ का इनाम

locationदंतेवाड़ाPublished: Jul 27, 2020 03:58:03 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले (Dantewada Police) में पुलिस ने 405 इनामी नक्सलियों (Naxalites) की एक सूची जारी की है। इस सूची में इन नक्सलियों पर चार करोड़ 29 लाख रुपए इनाम सरकार ने घोषित कर रखा है।

naxalites news

दंतेवाड़ा पुलिस ने जारी की 405 इनामी नक्सलियों की लिस्ट, इन पर है सवा 4 करोड़ का इनाम

दंतेवाड़ा. दक्षिण बस्तर के नक्सल प्रभावित दो जिलों की कहानी एक-दूसरे से धुर विरोधी है। एक ओर नीति आयोग ने देशभर के आकांक्षी जिलों में जहां बीजापुर को अव्वल स्थान दिया है। वहीं उससे सटे दंतेवाड़ा जिले (Dantewada Police) में पुलिस ने 405 इनामी नक्सलियों (Naxalites) की एक सूची जारी की है। इस सूची में इन नक्सलियों पर चार करोड़ 29 लाख रुपए इनाम सरकार ने घोषित कर रखा है। दंतेवाड़ा की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक स्थिति को देखते हुए नक्सलियों की घोषित संख्या व इनाम की राशि यकीनन चौंकाती है।
वहीं पुलिस ने बीते महीने ही आत्मसमर्पण के लिए लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के बाद से जिले में सक्रिय 69 नक्सलियों ने समर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। इनमें महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी है। इन पर भी एक से पांच लाख का इनाम घोषित है।

समर्पण करने वाले नक्सलियों को घोषित इनामी राशि भी मिलेगी
घोषित सूची में नक्सलियों के नाम, उन पर इनाम, उनके द्वारा धारित अस्त्र-शस्त्र, उनकी विशेषज्ञता समेत अन्य बातों का भी विस्तृत विवरण है। इसमें नक्सलियों की मदद करने वाले, सुरक्षित ठिकाने, एम्बुश पॉइंट की भी जानकारी दर्ज है, जिसे आत्मसमर्पण व गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा है, सरेंडर करने वालों को उन पर घोषित इनामी राशि भी दी जाएगी।

इनमें 25 लाख का एक और 10 लाख के दो इनामी नक्सली भी शामिल
दरभा डिवीजन, मलेंगर एरिया कमेटी व कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय इन 405 नक्सलियों में 25 लाख का एक इनामी, 10 लाख के दो इनामी, 8 लाख के 6, 5 लाख के 31 इनामी, दो लाख 25 इनामी व 1 लाख के 131 और 331 शामिल हैं।

इसमें दरभा डिवीज़न कमेटी अंतर्गत डीकेएसजेडसीएम व डिवीजन प्रभारी गिरी रेड्डी उर्फ श्याम सबसे ज्यादा 25 लाख का इनाम घोषित है। दरभा डिवीजन सचिव सुक्का उर्फ़ देवा व दरभा डिवीजन के मलंगीर एरिया कमिटी इंचार्ज हेमला हुंगा पर 10-10 लाख का इनाम घोषित है। इसके अलावा 8, 5 व एक-एक लाख के 131 नक्सली शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो