script

महिला कर्मी से छेड़छाड़ का आरोपी CMO गिरफ्तार, महिलाओं में दिखा उत्साह

locationदंतेवाड़ाPublished: Mar 30, 2019 03:57:34 pm

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाते ही पालिका कार्यालय के सभी कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे पूरे कार्यलय में उल्लास का माहौल था।

CG News

महिला कर्मी से छेड़छाड़ का आरोपी CMO गिरफ्तार, महिलाओं में दिखा उत्साह

बचेली. महिला स्वसहायता समूह के महिलाओं द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधिवत घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज की गई। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज किया और अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष पीडि़ता का बयान कराया गया । यहां उल्लेखनीय है शिकायत के बाद और भी महिलाओ ने अपने साथ हुए दुव्र्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है जो सीएमओ के आचरण को प्रमाणित करता है।
नगर निरीक्षक शील आदित्य सिंह, एसआई धनीराम नौरंगे अपने दल के साथ देर शाम नगर पालिका कार्यलय पहुंचकर गिरफ्तारी देने का आग्रह किया पर सीएमओ कोराम लगातार आनाकानी करते रहे। घंटे भर बाद पुलिस के दबाव में उन्हें थाना लाया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। सीएमओ के दुव्र्यहार से परेशान महिला कर्मचारी आरोपी सीएमओ के गिरफ्तारी तक पालिका कार्यालय में डटी रही। लगभग 5 बजे पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाते ही पालिका कार्यालय के सभी कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे पूरे कार्यलय में उल्लास का माहौल था।

ट्रेंडिंग वीडियो