scriptदंतेवाड़ा उपचुनाव: बंपर वोटों से कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त, भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी | Dantewada bypoll: voting counting start, congress lead to 2778 votes | Patrika News

दंतेवाड़ा उपचुनाव: बंपर वोटों से कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त, भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी

locationदंतेवाड़ाPublished: Sep 27, 2019 10:16:42 am

Dantewada bypoll: मतगणना के शुरुआती रुझान में कांग्रेस बंपर वोटों से आगे चल रही है।

dantewada_bypoll.jpeg
रायपुर. दंतेवाड़ा उपचुनाव की मतगणना (Dantewada bypoll) सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच डाइट परिसर दंतेवाड़ा में चल रही है। मतगणना के शुरुआती रुझान में कांग्रेस बंपर वोटों से आगे (Voting counting start) चल रही है। दूसरे राउंड की गिनती 10 बजे खत्म हुआ। जिसमें कांग्रेस को 3453 मत प्राप्त हुआ तो वहीं भाजपा को 2192 मत प्राप्त हुए हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस देवती कर्मा तो भाजपा से ओजस्वी मंडावी चुनावी मैदान में है।
शुरुआती 1 घंटे में डाक मतपत्रों की गणना पूरी हो गई । इसके बाद अब सभी 273 मतदान केंद्रों के ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती हो रही है। मतगणना कुल 14 टेबलों में 20 चक्रों में होगी। इसके लिए गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और सूक्ष्म प्रेक्षक का 17-17 दल गठित किए गए हैं। मतगणना से एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने गुरुवार को मतगणना स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

800 सुरक्षबल तैनात

नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में शांति पूर्ण मतगणना करना एक प्रशासनिक तंत्र के लिए बड़ी चुनौती रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक ओर जहां वोटिंग के दिन भारी पुलिस बल पोलिंग बूथ पर तैनात रही तो वहीं, दूसरी ओर आज मतगणना स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मतगणना स्थल में करीब 800 सुरक्षाबलों की तैनात किया गया है इसके अलावा ड्रोन कैमरा में मतगणना स्थल पर नजर रखे हुए है।

दोनों पार्टियों में बढ़ रही उत्सुकता

जैसे-जैसे मतों की गिनती पूरी हो रही है वैसे-वैसे दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में उत्सुक्ता बढ़ते जा रही है। सुबह 8 बजे से ही कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल पहुंच। दोनों दलों की भारी भीड़ बढ़ती जा रही है। वहीं, पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आए रूझान से भाजपा खेमे में मायूसी छा गई है। इधर कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न की तैयारी कर रहे हैं। प्रथम चरण के गिनती में बीजेपी को 1511 मत प्राप्त हुए । वही, कांग्रेस को 3267 मत प्राप्त हुआ। दूसरे राउंड की गिनती 10 बजे खत्म हुआ। जिसमें कांग्रेस को 3453 मत प्राप्त हुआ तो वहीं भाजपा को 2192 मत प्राप्त हुए हैं । इस प्रकार कांग्रेस 2778 मतों से आगे चल रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो