script7 जवानों की हत्या में शामिल 4 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, जानिए किस वारदात को दिया था अंजाम | Four Naxalite police officers involved in the killing of seven soldier | Patrika News

7 जवानों की हत्या में शामिल 4 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, जानिए किस वारदात को दिया था अंजाम

locationदंतेवाड़ाPublished: Jun 07, 2018 01:30:01 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

सात जवानों की हत्या करने वाले 4 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल

7 जवानों की हत्या में शामिल

7 जवानों की हत्या में शामिल 4 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, जानिए किस वारदात को दिया था अंजाम

बचेली. पुलिस ने सर्चिंग के दौरान एक महिला नक्सली सहित 4 माओवादियों को पकडऩे में सफलता पाई है। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली चोलनार ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने में शामिल थे। जिसमें सात जवानों की हत्या हो गई थी। और ब्लास्ट के बाद नक्सली जवानों के हथियार भी लेकर भाग गए थे। बताया जा रहा है कि, इन नक्सलियों के पास से दो टिफिन बम और दो डेटोनेटर भी पुलिस ने बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार किरंदुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव के घने जंगलों में पुलिस सर्चिंग के दौरान एक महिला नक्सली सहित कुल 4 माओवादियों को पकडऩे में सफलता पाई है। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर इन चारों माओवादियों को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि, ये सारे आरोपी भी चोलनार ब्लास्ट में शामिल थे।।

ये सामान हुए बरामद
सर्चिंग के दौरान किरंदुल थाना से निकली पार्टी ने इन चारों नक्सलियों के पास से दो डेटोनेटर व दो टिफिन बम बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि, चोलनार ब्लस्ट में इनका भी का हाथ था।

ये है पूरा मामला
बचेली के चोलनार इलाके में हुए इस बड़े हादसे में जहां 6 जवान शहीद हो गए वहीं 1 गंभीर रूप से घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया वहां जवानों की सतर्कता से ये हादसा टाला जा सकता था। रोड ओपनिंग पार्टी हमेशा दो पहिया वाहन पर या पैदल निकलती है जिसमें हादसे ना के बराबर होते है वहीं पैदल जाने पर आइइडी भी बरामद कर ली जाती है। लेकिन यहां पर जवानों ने खुद की जान को जोखिम में खुद डालकर चारपहिया वाहन एक्सयूवी 500 में गए जहां रेकी कर रहे नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिला के बचेली ब्लॉक के मात्र 10 किलो मीटर पहले ही जवानों को आइइडी से उड़ा दिया है बताया जा रहा है कि जवान सड़क निर्माण में लगे लोगों को सुरक्षा देने निजी वाहन से जा रहे जवानों को नक्सलियों ने करीब 50 किलो आइइडी ब्लास्ट कर उड़ाया है जिसमें पहले 5 एवं 1 जवान अस्पताल में इलाज के दौरान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि, लगभग 50 किलो आइइडी का इस्तेमाल इस घटना में हुआ है। ब्लास्ट के बाद सड़क पर लगभग 7 फिट का गड्ढा हुआ है। और जिस गाड़ी में जवान सवार होकर सड़क निर्माण पर लगे लोगों को सुरक्षा देने जा रहे थे उस वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो