scriptसरकारी अस्पताल का गजब कारनामा, इससे पहले नहीं सुना होगा एम्बुलेंस का ऐसा उपयोग | Government hospital misuse ambulance in jagdalpur | Patrika News

सरकारी अस्पताल का गजब कारनामा, इससे पहले नहीं सुना होगा एम्बुलेंस का ऐसा उपयोग

locationदंतेवाड़ाPublished: Nov 14, 2019 04:41:14 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

इस बात के पत्रिका के पास प्रमाण भी हैं। एंबुलेंस (सीजी-02 6205) एक से 12 नवंबर तक 19 बार महारानी अस्पताल से बाहर निकली है। इसमें सिर्फ 9 बार ही रेफर मरीजों को लेकर डिमरापाल गई हैं।

ambulence.jpg

जगदलपुर. एम्बुलेंस का उपयोग किसलिए होता है शायद ये आप सभी जानते होंगे लेकिन जिले के महारानी अस्पताल ने इसका अजब ही उपयोग ढूंढा है। अस्पताल में एम्बुलेंस का उपयोग मरीज की लिए नहीं बल्कि डाक और मालवाहक के तौर पर किया जा रहा है। एम्बुलेंस को सामान्य वाहन की तरह अपनी सुविधनुसार उपयोग कर रहे हैं।

कांग्रेस विधायक ने महिला अधिकारी को दी धमकी, कहा- मैं बहुत खतरनाक विधायक हूं, चाह दूं तो यहां रह नहीं पाओगी

पिछले 12 दिनों में 19 बार एंबुलेंस हॉस्पिटल से बाहर निकली है। इसका उपयोग कभी डॉक्टर व स्टाफ के घर तक पत्र पहुंचाने तो कभी डॉक्टरों को लाने ले जाने के लिए किया गया है।इतना ही नहीं सामान ढोने के लिए भी एंबुलेंस का उपयोग किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने एक बार फिर दिया विवादित बयान, हेमा मालिनी के बारे में कही ये आपत्ति जनक बात

इस बात के पत्रिका के पास प्रमाण भी हैं। एंबुलेंस (सीजी-02 6205) एक से 12 नवंबर तक 19 बार महारानी अस्पताल से बाहर निकली है। इसमें सिर्फ 9 बार ही रेफर मरीजों को लेकर डिमरापाल गई हैं।7 अक्टूबर को वीआईपी ड्यूटी लगाने एक दिन पहले डॉक्टर और स्टाफ पत्र जारी किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो