scriptएक लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, 15 साल से संगठन में था सक्रीय | Hardcore bounty naxalite surrendered in Dantewada Chhattisgarh | Patrika News

एक लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, 15 साल से संगठन में था सक्रीय

locationदंतेवाड़ाPublished: Jun 04, 2019 03:53:00 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के सामने नक्सली ने सरेंडर किया है। पुलिस के मुताबित सरेंडर करने वाला नक्सली (Naxalite) नारायणपुर जिले के ओरछा इलाका का जनमिलिशिया कमांडर था और 15 सालों से माओवादी संगठन (Maoist organization) से जुड़ा था

naxali

एक लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, 15 साल से संगठन में था सक्रीय

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी नक्सली (Naxalite) ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सली को जनमिलिशिया कमांडर बताया जा रहा है। उसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम था। बताया जा रहा है कि सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली ने सरेंडर किया है।
15 साल से नक्सल संगठन के लिए कर रहा था काम

पुलिस ने आत्मसमर्पण किए नक्सली का नाम बामन बेको बताया है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के सामने नक्सली ने सरेंडर किया है। पुलिस के मुताबित सरेंडर करने वाला नक्सली नारायणपुर जिले के ओरछा इलाका का जनमिलिशिया कमांडर था और 15 सालों से माओवादी संगठन (Maoist organization) से जुड़ा था। पुलिस का आरोप है कि सरेंडर किए नक्सल बामन कई संगीन वारदातों में भी शामिल था।
संगठन के लिए करता था ये काम

वह (Naxalite) नए युवाओं को संगठन में जोड़ने और बाहर से आने वाले बड़े नक्सलियों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था करने के लिए काम करता था। नक्सल संगठन में भेदभाव और खोखली विचारधारा की वजह से संगठन (Maoist organization) से उसका मोह भंग हो गया और उसने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की पुनर्वास नीति के तरह सभी तरह का सहयोग दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो