scriptमहेंद्र कर्मा के बेटे छबिंद्र कर्मा ने कांग्रेस पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, अब लेडेंग़े निर्दलीय | Mahendr Karma's son Chhabindra Karma has accused the Congress | Patrika News

महेंद्र कर्मा के बेटे छबिंद्र कर्मा ने कांग्रेस पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, अब लेडेंग़े निर्दलीय

locationदंतेवाड़ाPublished: Oct 13, 2018 03:53:28 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

पिछली बार कांग्रेस ने वादा किया था कि अगला टिकट छबिंद्र कर्मा को दिया जाएगा, ऐसा नहीं करने पर नाराज छबिंद्र कर्मा ने निर्दलीय लडऩे का फैसला लिया है।

कांग्रेस पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

महेंद्र कर्मा के बेटे छबिंद्र कर्मा ने कांग्रेस पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, अब लेडेंग़े निर्दलीय

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा से अभी एक बड़ी खबर आ रही है जिसमे बस्तर टाइगर के नामर से फेसस स्व. महेंद्र कर्मा के बेटे छबिंद्र कर्मा ने कांग्रेस के बजाय निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला लिया हैञ दंतेवाड़ा महेंद्र कर्मा के छोटे बेटे छबिंद्र कर्मा ने इस बार कांग्रेस से अलग होकर निर्दलीय विधानसभा चुनाव लडऩे का मन बना लिया है।

एक ही दिन में कांग्रेस को दो झटके
उधर कांग्रेस को आज एक ही दिन में दो झटके देखने को मिले उधर कांग्रेस के राम दयाल उईके ने आज प्रदेश मुखिया के सामने भाजपा में शामिल हुए। वहीं दंतेवाड़ा में छबिंद्र कर्मा ने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला ले लिया।

शनिवार को करीब 300 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने इसका ऐलान कर दिया है। बता दें कि इनकी माता विधायक देवती कर्मा इस बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे जा रही हैं। इसके पहले इनके बड़े भाई दीपक कर्मा लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
छबिंद्र कर्मा ने बताया कि कांग्रेस ने पिछली बार वादा किया था कि इस बार का चुनाव लडऩे का मौका मुझे दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके बाद हमने फैसला किया है कि इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान वीरेंद्र गुप्ताए मंगल यादव समेत कई बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो