scriptमाओवादियों ने सीआईएसएफ के एएसआई समेत दो को घायल कर वॉकी-टॉकी छीना | Maoists injure two CISF and ASI and snatch walkie-talkie | Patrika News

माओवादियों ने सीआईएसएफ के एएसआई समेत दो को घायल कर वॉकी-टॉकी छीना

locationदंतेवाड़ाPublished: Jun 28, 2020 08:16:36 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से 18 किमी की दूरी पर बचेली में एनएमडीसी का आयरन ओर प्लांट है। इसकी सुरक्षा सीआईएसएफ के जिम्मे है। बचेली से करीब पांच किमी दूर ऊंची पहाडिय़ों में स्थित डिपाजिट 5 का इलाका आता है।

बचेली. दंतेवाड़ा जिले में स्थित बचेली के आकाशनगर में शनिवार की सुबह गश्त पर निकले सीआईएसएफ के जवानों के साथ माओवादियों की झड़प हो गई। इस झड़प में माओवादियों ने सीआईएसएफ के एएसआई मोहनलाल चौहान को चोट पहुंचाते हुए उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद उनका वॉकी-टॉकी लूटकर ले गए। मारपीट में एक अन्य कांस्टेबल विजय कुमार को भी चोटें आई हैं।

दोनों का उपचार प्रोजेक्ट अस्पताल में जारी है। घटना की पुष्टि एसपी अभिषेक पल्लव ने की है। बता दें कि दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से 18 किमी की दूरी पर बचेली में एनएमडीसी का आयरन ओर प्लांट है। इसकी सुरक्षा सीआईएसएफ के जिम्मे है। बचेली से करीब पांच किमी दूर ऊंची पहाडिय़ों में स्थित डिपाजिट 5 का इलाका आता है। यहां बनाए गए टाउनशिप को आकाशनगर के नाम से पहचाना जाता है। प्लांट में काम करने व सुरक्षा देने वाले कर्मचारी बचेली से आवाजाही करते हैं।

गश्त पर निकले थे जवान

पहले भी इस इलाके में माओवादियों ने प्रोजेक्ट के प्लांट व मशीनरी को नुकसान पहुंचाया है। इसी सिलसिले में सुबह भी जवान गश्त पर निकले थे। एक सुनसान जगह पर एक दर्जन के करीब एक दर्जन की संख्या में माओवादियों ने उन्हें घेर लिया। पहले तो उन्होंने जवानों से उनके वॉकी-टॉकी की मांग की। इनकार किए जाने पर पत्थर से मारकर एसएसआई का सिर फोड़ दिया। एकाएक हुए इस हमले में दोनों जवान घबरा गए। इससे पहले की वे मदद मांग पाते हमलावर जंगल में भाग गए।

ट्रेंडिंग वीडियो