दंतेवाड़ा

Breaking : दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़, दो जवान घायल

दंतेवाड़ा के अरनपुर थानाक्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर, एसपी घटनास्थल के लिए रवाना

दंतेवाड़ाOct 30, 2018 / 12:24 pm

Badal Dewangan

दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़, दो जवान घायल

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा के अरनपुर थानाक्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर आ रही है। जहां दो जवान घायल हो गए है। जवानों के घायल होने के बाद थानाक्षेत्र में खबर मिलते ही अतिरिक्त बल भेजी जा चुकी है। नक्सलियों से निपटने हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

पहली ही गोली बारी में दो जवान घायल हो गए
मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा के अरनपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नीलवाया गांव के पास नक्सलियों ने अचानक जवानों पर हमला बोल दिया अचानक हुए इस हमले में जवान पहली ही गोली बारी में दो जवान घायल हो गए। सर्चिंग पर कम जवान होने की स्थिती में कैंप में खबर कर अतिरिक्त जवान घटनास्थल में भेजे गए है।

जिला अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है
मुठभेड़ खत्म होने के बाद एसपी अभिषेक पल्लव भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके है। दो घायल जवानों को जिला अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है।

Home / Dantewada / Breaking : दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़, दो जवान घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.