scriptपुनर्वास योजना से प्रभावित हो 1 लाख इनामी ने एसपी के सामने डाले हथियार | naxal surrender of prize 1 laks, breaking news | Patrika News

पुनर्वास योजना से प्रभावित हो 1 लाख इनामी ने एसपी के सामने डाले हथियार

locationदंतेवाड़ाPublished: Jun 04, 2019 03:44:51 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

माओवादियों के प्रताडऩा से हो चुका था त्रस्त इसलिए लौटा मुख्यधारा में

naxal surrender

पुनर्वास योजना से प्रभावित हो 1 लाख इनामी ने एसपी के सामने डाले हथियार

दंतेवाड़ा. मंगलवार को दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष 1 लाख के इनामी नक्सली ने आत्म समर्पण किया। बताया जा रहा है कि, यह नक्सली ग्रामीणों को संगठन में जोडऩे के लिए प्रचार प्रसार का काम करता था।


मिली जानकारी के मुताबिक आज एक लखटकिया नक्सली बामन बेको ने दंतेवाड़ा एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया। नक्सली बामन बेको बाल संगम सदस्य के रूप में भर्ती होकर 2005 से माओवादी संगठन में जुड़ कर कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि, सरेंडर कर चुका नक्सली शासन की पुनर्वास योजना से प्रभावित था।

माओवादियों की प्रताडऩा से हो चुका था तंग
जंगल में माओवादियों की प्रताडऩा से तंग आकर उसने समाज की मुख्यधारा से जुडऩे का मन बनाया था। नक्सली बामन बेको ने दंतेवाड़ा एसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण।

आपको बता दें कि माओवादी संगठन नक्सली बामन बेको को गांव के नव युवक-युवतियों को नक्सली संगठन से जोडऩे के लिए प्रचार-प्रसार का काम करता था। बामन बेको का काम बाहर से आए बड़े कैडर के नक्सलियों की भोजन की व्यवस्था करना के अलावा ग्रामीणों को मीटिंग में बुलाने की जिम्मेदारी भी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो