माओवादियों की करतूत, दंतेवाड़ा में मुखबिरी के शक में सरपंच पति की हत्या
शव के पास माओवादियों ने कुछ पर्चे भी फेंके हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि सरपंच पति की हत्या की जानकारी मिली थी। जिसके बाद घटनास्थल के लिए टीम रवाना कर दी गई है। बताया जाता है कि माओवादियों को शक था कि संतोष पुलिस के लिए मुखबिरी करता है।

दंतेवाड़ा. माओवाद बंद सप्ताह के एक दिन पूर्व मंगलवार को माओवादियों ने गीदम ब्लॉक के बारसूर क्षेत्र में महिला सरपंच के पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेड़मा गांव के सरपंच पति संतोष कश्यप की माओवादियों ने हांदावाड़ा गांव में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है।
शव के पास माओवादियों ने कुछ पर्चे भी फेंके हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि सरपंच पति की हत्या की जानकारी मिली थी। जिसके बाद घटनास्थल के लिए टीम रवाना कर दी गई है। बताया जाता है कि माओवादियों को शक था कि संतोष पुलिस के लिए मुखबिरी करता है।
लैंड माइन ब्लास्ट, दो ग्रामीण घायल
बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके में मंगलवार सुबह माओवादियों ने बासागुड़ा-तर्रेम मार्ग पर एक विस्फोट कर दिया। इसकी चपेट में आए वाहन में सवार दो लोग जख्मी हो गए। विस्फोट इतना जोरदार था कि वाहन छह फीट उछल गया। विस्फोट में घायल हुए मोहम्मद इकबाल और बलराम प्रधान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विस्फोट के बाद काफी देर तक इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। सूत्रों के अनुसार माओवादियों ने वाहन को सुरक्षाबलों की गाड़ी समझ लिया और विस्फोट कर दिया। घटना की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है।
अब पाइए अपने शहर ( Dantewada News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज