scriptकई बड़ी घटनाओं में शामिल इनामी मिलिशिया कमांडर ने किया सरेंडर | one lakhh rupees baounty maoist surrender in sukma | Patrika News

कई बड़ी घटनाओं में शामिल इनामी मिलिशिया कमांडर ने किया सरेंडर

locationदंतेवाड़ाPublished: May 15, 2019 06:50:43 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

एसपी अभिषेक पल्लव के सामने बुधवार को माओवादी पंचायत मिलिशिया कमांडर मड़कामीरास पटेलपारा किरंदुल निवासी मंगडू मरकाम (30) ने सरेंडर कर दिया।

naxali

कई बड़ी घटनाओं में शामिल इनामी मिलिशिया कमांडर ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा. एक लाख रुपए के इनामी नक्सली ने बुधवार को दंतेवाड़ा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाला नक्सली मिलिशिया कमांडर के पद पर था। वह 2006 में मलांगीर एरिया कमेटी में शामिल हुआ था और कई बड़ी वारदातों में भी शामिल रहा है। सरेंडर करने से पहले नक्सली कमांडर समलवार, कलेपाल, चोलनार, गुमियापाल क्षेत्र में काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार एसपी अभिषेक पल्लव के सामने बुधवार को माओवादी पंचायत मिलिशिया कमांडर मड़कामीरास पटेलपारा किरंदुल निवासी मंगडू मरकाम (30) ने सरेंडर कर दिया। संगठन में शामिल होने के बाद उसने कुटरेम, समलवार, हिरोली, पीरनार में प्रशिक्षण लिया और उसके बाद समलवार, कलेपाल, चोलनार, गुमियापाल क्षेत्र में काम कर रहा था।
वर्ष 2012 में किरंदुल क्षेत्र में सीआईएसएफ जवानों के ऊपर एंबुश लगाकर फायरिंग की। इसमें 7 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए थे। इसके बाद 2015 में किरंदुल के ग्राम चोलनार में कांग्रेस नेता व पूर्व जनपद सदस्य सन्नू मंडावी की हत्या कर दी थी। वहीं 2016 में ग्राम चोलनार में ही विजय मंडावी की पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या की। इसके बाद वर्ष 2018 में किरंदुल के एस्सार प्लांट के पास कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो