script

Breaking : एक लाख के नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की कार्रवाई

locationदंतेवाड़ाPublished: Sep 15, 2018 05:12:38 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

गिरफ्तार किये गए नक्सली पर हत्या अपहरण आईईडी ब्लास्ट आगजनी और लूटपाट जैसे 20 घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

दंतेवाड़ा. जवानों ने एक लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किये गए नक्सली पर हत्या अपहरण आईईडी ब्लास्ट आगजनी और लूटपाट जैसे 20 घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस लंबे समय से इस नक्सली को गिरफ्तार करने तलाश में थी। नक्सली का नाम नंदा मंडावी उफऱ् मुकेश है

पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर लिया गया
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लंबे समय से इस नक्सली को गिरफ्तार करने तलाश में थी। इस इनामी नक्सली का नाम नंदा मंडावी उफऱ् मुकेश है। एक लाख रुपए के इस इनामी नक्सली को आज किरंदुल थाना क्षेत्र के चोलनार से केंद्रीय रिजर्व बल और किरंदुल थाना पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर लिया गया।

नंदा मंडावी पर 20 मामलों से अधिक मर्ग कायम है
नक्सली नंदा मंडावी मलागीर दलम के सदस्य के रूप में कई वर्षों से नक्सली संगठन में काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली नंदा मंडावी पर 20 मामलों से अधिक मर्ग कायम है। आरोपी नक्सली पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था।

नक्सली विडो हड़मा और राजकुमार गुर्राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है
एएसपी सलभ सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुकमा के किस्टाराम कांड में विस्फोटक सामग्री सप्लाई करते हुए गादिरास और दोरनापाल पुलिस की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से दो नक्सली विडो हड़मा और राजकुमार गुर्राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार नक्सली केरलापाल, कोंटा में विस्फोटक सामग्री सप्लाई कर चुके हैं। वहीं किस्टाराम थाना इलाके से एक वारंटी माओवादी को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली है।

ट्रेंडिंग वीडियो