script

महिला कमांडो दंतेश्वरी फाइटर्स व डीआरजी जवानों को मिली सफलता, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

locationदंतेवाड़ाPublished: Mar 19, 2020 11:46:32 am

Submitted by:

Badal Dewangan

इस मुठभेड़ के कई नक्सलियों के घायल होने की खबर भी है।

महिला कमांडो दंतेश्वरी फाइटर्स व डीआरजी जवानों को मिली सफलता, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

महिला कमांडो दंतेश्वरी फाइटर्स व डीआरजी जवानों को मिली सफलता, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

दंतेवाड़ा. जिले के अंदरूनी इलाके में दंतेश्वरी फाइटर्स एवं डीआरजी जवानों की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जी रही है जिसमें से खबर आ रही है कि, हमारे जवानों ने एक नक्सली को मार गिराने में सफलता पाई है वहीं ये मुठभेड़ अब भी रूक-रूक कर जारी है। बताया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ के कई नक्सलियों के घायल होने की खबर भी है।

एक पुरूष नक्सली ढ़ेर, कई घायल
मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले व बीजापुर जिले के सरहदी इलाका है गमपुर जहां नक्सली बड़े लीडरों की सूचना मिली थी जिसके बाद दंतेश्वरी फाइटर्स व डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली। जिसके बाद जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। दोनो ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पिछले एक घंटे से चल रही इस गोलीबारी में जिसके बाद नक्सलियों में एक पुरूष नक्सली ढेर हो गया। वहीं कई नक्सलियों के घायल होने की खबर भी मिली है। बताया जा रहा है कि, मृत नक्सली का शव भी बरामद कर लिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो