scriptसुरक्षा बलों ने किया दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार,एक दिन पहले मार गिराया था 8 लाख का इनामी | Security forces arrested two bounty naxals in Chhattisgarh | Patrika News

सुरक्षा बलों ने किया दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार,एक दिन पहले मार गिराया था 8 लाख का इनामी

locationदंतेवाड़ाPublished: May 03, 2019 06:51:39 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

2 मई को दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में जवानों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक 8 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया था।

naxali arrested

सुरक्षा बलों ने किया दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार,कल मार गिराया था 8 लाख का इनामी

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने 2 इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

दंतेवाड़ा में सर्चिग पर निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मंगनार इलाके में मुठभेड़ हो गई। जिसमें सुरक्षा बलों ने 2 लाख का इनामी नक्सली 16 नंबर प्लाटून सदस्य बामन और एक लाख का इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष लक्ष्मण वेट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम दंतेवाड़ा के मंगनार इलाके में सर्चिंग पर निकली थी।
आपको बता दें की 2 मई को दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में जवानों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक 8 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया था।जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के पेरपा के जंगलों में डीआरजी एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम पेरपा के जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी।
जहाँ मुठभेड़ में जवानों ने 8 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया। शव के साथ ३१५ बोर की बंदूक भी बरामद की गई थी।मारे गए नक्सली के साथ जनमिलिशिया सदस्य का एक सदस्य भी था जो भागने में सफल हो गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो