दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा-गीदम दोनों नगरों में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्म उत्सव

नगर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया गया।

दंतेवाड़ाSep 04, 2018 / 02:38 pm

Badal Dewangan

दंतेवाड़ा-गीदम दोनों नगरों में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्म उत्सव

दंतेवाड़ा/गीदम . नगर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया गया। नन्हे नन्हे बच्चों को कृष्ण और राधा के रूप में सजे धजे बहुत ही खूबसूरत नजारा नजर आता रहा। सुरभि कॉलोनी में मटका फोड़ का कार्यक्रम हर वर्ष की भांति बड़े ही जोश के साथ मनाया गया।

स्कूल, मोहल्ले में प्रतियोगिता रखी गई। जिसमं कहीं बच्चे ने तो कही युवा वर्ग ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। गीदम सरस्वती शिशु मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। छोटे छोटे बच्चों ने कृष्ण राधा के वेश में विभिन्न कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। रास लीला, नाटक, नृत्य, भजन व गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। विद्यालय के प्राचार्य के नेतृत्व में महिला व पुरूष वर्ग के लिए अलग अलग मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण किया गया।
राधा कृष्ण के वेश में आए सभी बच्चों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की संस्कृति बहुत ही निराली है। हमारा देश त्योहारों का देश है और त्योंहार हमे आपस मे मिल जुल कर रहने का संदेश देते हैं। हमे परस्पर भाई चारे की भावना के साथ रहना चाहिए। सभी त्योहारों को साथ मे मनाना चाहिए।

सुबह से लेकर देर रात तक होती रही श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना
सुकमा . सुकमा जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में कृष्णा जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इसके अलावा सभी प्रमुख स्थानों में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दही हांडी, मटका फोड़ सहित कई अन्य कार्यक्रम विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा आयोजित किए गए। इसके अलवा सुकमा नगर के महाकाली मंिदर में कृष्णा जन्मोत्सव मनाया गया।

साथ ही पूजा अर्चना सहित गीत भजन का दौर देर रात तक चलता रहा। जिसके कारण पूरा नगर भक्तमय वातावरण से सराबोर था। कृष्णा जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में नगर के मिनी स्टेडियम में कान्हा सुकमा आयोजन समिति के द्वारा दही हांडी, कुर्सी दौड़,़ मटका फोड़ स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस कार्याक्रम में विधायक कवासी लखमा, जिप अध्यक्ष हरीश कवासी, कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह देव शामिल हुए। इनके द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। आयोजक राजू साहू ने बताया कि दही हांड़ी पुरूष वर्ग पांच हजार एक शेख सज्जार, कुर्सी दौड़ महिला वर्ग दो हजार एक दुर्गेश राय व मटका फोड़ महिला दुर्गा ज्वेलर्स के द्वारा एक हजार एक रूपये प्रदत्त कर सहयोग किया गया। वही दही हांडी फौडऩें के लिए अलग-अलग टोलियों के द्वारा कड़ी मसक्कत की गई। जो कई प्रयासों के बाद इसे फोडऩे में सफल हो पाए। इस दौरान बडी संख्या में नगर के लोग मौजूद थे। सरस्पति शिशुमंदिर के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा निकाली गई। जो नगर के मुख्यमार्ग से होते हुए पुन: स्कूल में समाप्त हुई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.