scriptबस्तर टाइगर की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे, अब संकल्प यात्रा ऐसे बदलेगी राजनीति की तस्वीर | The martyrdom of Bastar Tiger will not go unnecessarily | Patrika News

बस्तर टाइगर की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे, अब संकल्प यात्रा ऐसे बदलेगी राजनीति की तस्वीर

locationदंतेवाड़ाPublished: May 26, 2018 02:30:39 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

कर्मा की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर झीरम के लिए निकले, अधूरी परिवर्तन यात्रा को पूरी करने का संकल्प लिया

संकल्प यात्रा ऐसे बदलेगी राजनीति की तस्वीर

बस्तर टाइगर की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे, अब संकल्प यात्रा ऐसे बदलेगी राजनीति की तस्वीर

दंतेवाड़ा. झीरम कांड की पांचवीं बरसी पर बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा को श्रद्धांजलि देने प्रदेश कांग्रेस के दिगज नेता कर्मा के गृहग्राम फरसपाल पहुंचे। महेंद्र कर्मा की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पण करते दिवंगत कांग्रेसियों को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल , नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, अरूण उरांव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विमल सुराना सहित प्रदेश और संभाग के कांग्रेसियों ने महेंद्र कर्मा की आदम कद प्रतिमा सहित झीरम में शहीद कांग्रेसियों के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
शहीदों को नमन करने से पहले कांग्रेसियों ने दंतेवाड़ा में माईजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। फरसपाल में महेंद्र कर्मा की पत्नी और विधायक देवती कर्मा सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य दीपक कर्मा, छविंद्र कर्मा, तुलिका, सुलोचना वट्टी सहित उनका पूरा परिवार मौजूद था।
सभी ने महेंद्र कर्मा और अन्य कांग्रेसियों के कार्य और साथ बिताए पलों को याद किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि कर्मा और कांग्रेसियों की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेसियों ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी पर सरकार ने झीरम की साजिश रच हमारे नेताओं को शहीद करवा दिया।
विधायक देवती कर्मा ने कहा कि बस्तर में शांति के लिए पति के साथ परिवार के सदस्यों को खोया है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। आने वाले चुनाव में जनता भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटाकर कांग्रेस को सत्ता सौपेंगी।

जेल में बंद कांग्रेसी नेता से भी मिले
कांग्रेसी नेताओं का दल जेल भी पहुंचा। दंतेवाड़ा जेल में पिछले चार माह से बीजापुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अजय सिंह बंद है। उन पर आरोप है कि उन्होंने तत्कालिन सीएमओ के वाहन में आगजनी करवाई और उनको मारने का प्रयास किया था। गंभीर धाराओं में पुलिस ने अजय सिंह पर अपराध दर्ज किया था। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि साजिश के तहत फंसाया गया। एक ही परिवार के लोगों को जेल भेजा गया । जिस दिन यह वारदात हुई थी अजय सिंह घटना स्थल पर भी मौजूद नहीं थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो