scriptजो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते रहे वे अब मोदी और ईवीएम को दे रहे हैं गाली- नरेंद्र मोदी | PM Modi said opposition using Abusing word for him and EVM | Patrika News

जो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते रहे वे अब मोदी और ईवीएम को दे रहे हैं गाली- नरेंद्र मोदी

locationदरभंगाPublished: Apr 25, 2019 04:07:46 pm

Submitted by:

Prateek

मोदी ने सभा में आरजेडी और कांग्रेस पर खूब हमले भी किए…

PM FILE PHOTO

PM FILE PHOTO

(पटना,दरभंगा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग कल तक सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे वे अब तीन चरणों के चुनाव हो जाने के बाद मोदी और ईवीएम को गाली देने लग गये हैं। वे जनता की नब्ज़ नहीं समझ रहे थे। तीन चरणों के चुनाव में देश की जनता ने उन्हें समझा दिया है। वे अब बौखला गये हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दरभंगा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये महामिलावट वाले अब समझ गये हैं कि देश की जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद कैसे मुद्दा नहीं बन सकता। हमारे आसपास आतंकवाद की फैक्ट्री चल रही है। जो पैसे गरीब के के हितों के काम आ सकते हैं उन्हें हथियार और बम बनाने में खर्च करने पड़ रहे हैं। गरीबों की भलाई के लिए आतंकवाद खत्म करना ज़रूरी है। पीएम ने कहा कि दरभंगा के लोगों ने आतंकवाद को काफी करीब से देखा है। यह चौकीदार चौकन्ना है। देश को हर हाल में सुरक्षित रखना आता है। मोदी ने कहा कि भारत माता की जय और वंदे मातरम नहीं बोलने वालों की जमानत जब्त कर दें।


मोदी ने कहा कि आतंकवाद कौन खत्म कर सकता है। यह काम कोई अकेले नहीं कर सकता। यह काम कर सकता है आपका वोट। एक वोट मोदी के खाते में जाएगा तो तो चौकीदार मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को मजबूत होना चाहिए। देश की सुरक्षा मजबूत हाथों वाली सरकार ही कर सकती है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि महामिलावट वाले लोग प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। कर्णाटक में आठ सीट वाले भी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। जितने बाजार में हैं सभी बनना चाहते हैं। ये सिर्फ घोटाले में व्यस्त रहे। जनता से किए वादे में भी घोटाले करते हैं। कांग्रेस ने 2004 में घोषणा पत्र में 2009 तक हर घर बिजली देने का वाद किया। पर आपके समर्थन से जब 2014 में हमारी सरकार बनी तब यह काम पूरा किया। उन्होंने कहा कि 23 मई को जब आपके समर्थन से नई सरकार बनेगी तो तो किसानों को किसान सम्मान योजना का लाभ मिलेगा। किसानों को साठ साल पूरे होने पर पेंशन देने के लिए हम संकल्पित हैं। किसानों की आमदनी हर हाल में दूनी की जाएगी। उन्होंने कहा कि दरभंगा में मखाना रिसर्च सेंटर खोला जाएगा। मछली पालन के लिए आलग से मंत्रालय का गठन किया जाएगा।

 

मोदी ने सभा में आरजेडी और कांग्रेस पर खूब हमले भी किए। कहा कि लालटेन वाले भी घरों में बिजली पहुंचा सकते थे। लेकिन वे धन बनाने और मॉल बनाने में लगे रहे। नीतीश जी ने घर घर बिजली पहुंचा दी और लालटेन की विदाई कर डाली। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी की सरकार सूबे का लगातार विकास करने में लगी हुई है और 2022 तक इसे पूर्ण विकसित राज्य बनाकर दम लेगी।

 

सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के कार्यों की जमकर सराहना की। कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं, सबका साथ, सबका विकास। हम कहते है, न्याय के साथ विकास। नीतीश ने कहा कि जैसे देश का विकास बिहार के विकास के बिना संभव नहीं, वैसे ही बिहार का विकास मिथिला के विकास के बिना संभव नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने दरभंगा पहुंचने पर प्रधानमंत्री का जमर स्वागत किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो