scriptचांदी से भी तेज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य,मिलेगी बड़ी खुशखबरी | 11 march 2019 rashifal in hindi | Patrika News

चांदी से भी तेज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य,मिलेगी बड़ी खुशखबरी

locationदतियाPublished: Mar 10, 2019 12:54:23 pm

Submitted by:

monu sahu

चांदी से भी तेज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य,मार्च माह में रहेंगे भाग्यशाली,मिलेगी बड़ी खुशखबरी

mesh mithun kumbh or vrishchik rashi ke acche din aaye

mesh mithun kumbh or vrishchik rashi ke acche din aaye

दतिया।जैसा ही हम सभी जानते है कि हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बहुत महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का उल्लेख किया गया हैं। ये राशियां ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से ही हमें फल देती है,यदि आपकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अच्छी हैं तो यह आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। लेकिन यदि इन ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव आपकी कुंडली में ठीक नहीं हैं तो ये आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। इस बात में कोई दो राय नही है कि हर इंसान सुखद जीवन बीताना चाहता है। लेकिन उसका बुरा समय कभी उसका पीछा नहीं छोड़ता।
मनुष्य को जीने के लिए तीन चीज़ों की सबसे अधिक आवश्यकता रहती है,जिसमे रोटी,कपडा और मकान शामिल हैं। लेकिन,आज के इस महंगाई के दौर में पैसे को ही हर जगह उत्तम माना जाता है। दुनिया में मौजूद ऐशों आराम की सभी चीज़ें खरीदने के लिए इंसान पैसे के पीछे भागता रहता है। जबकि,धन की प्राप्ति भी इंसान की राशि और उसके गृह ही तय करते हैं। ऐसे में मार्च महीने में गृह और नक्षत्र अपनी चाल बदलने वाले हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
पंडित सतीश सोनी ने बताया कि ग्रहों से निकलने वाली उर्जा हमारे जीवन को हर पल प्रभावित करती है। कभी हमें दु:ख देती है तो कभी सुख की अनुभूति कराती है। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो 12 राशियों पर उसका अनुकूल व प्रतिकूल दोनों प्रकार का प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार आने वाले समय में ग्रहों की चाल में एक महत्वपुर्ण बदलाव आने वाला है जिसके परिणाम स्वरुप एक ऐसा संयोग बन रहा है जिससे की मार्च माह में कुछ राशियों का भाग्य चांदी से भी तेज चमकने वाला है। इस माह इन राशियों की किस्मत बदलने वाली है। साथ ही इन राशियों की किस्मत भी चमकेगी,तो आइए जानते है वो कौन सी है राशियां।
मेष राशि
किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवप के तोर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेगे। मन की बात अपनों को बता दे रास्ता मिल जायगा।
वृषभ राशि
जरूरत से ज्यदा किसी घनिष्ठता संवंधो को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखे। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हे। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।
मिथुन राशि
समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

कर्क राशि
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।
सिंह राशि
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
कन्या राशि
अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।
तुला राशि
भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें, नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव।
वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।
धनु राशि
स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि-भवन से संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे, यात्रा संभव है।
मकर राशि
अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
कुंभ राशि
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो