scriptनगर परिषद के विशेष अभियान से सड़क-नालियां साफ, कंटनेर कचरे से अटे | Clean city campaign | Patrika News

नगर परिषद के विशेष अभियान से सड़क-नालियां साफ, कंटनेर कचरे से अटे

locationदतियाPublished: Feb 26, 2017 04:54:00 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

नगर परिषद ने क्लीन सिटी अभियान के तहत शनिवार को पूरी ताकत लगा दी है। सड़कों पर शनिवार सुबह छह बजे बाद झाड़ू लगनी शुरू हो गई।

Container

Container

श्रीगंगानगर.

 नगर परिषद ने क्लीन सिटी अभियान के तहत शनिवार को पूरी ताकत लगा दी है। सड़कों पर शनिवार सुबह छह बजे बाद झाड़ू लगनी शुरू हो गई। निरीक्षकों की अगुवाई में नालियों और नालों की सिल्ट निकलवाई गई। लेकिन कचरा संग्रहण केन्द्रों पर रखे गए कंटेनर कचरे से इतने भरे हुए थे कि वहां पशु मुंह मारते नजर आए। यह अभियान सुबह ग्यारह बजे तक चलाया गया। 
परिषद आयुक्त सुनीता चौधरी ने शहर का दौरा कर बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर सफाई निरीक्षकों की जमकर खिंचाई की थी। शुक्रवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी थी और रविवार को सरकारी अवकाश। एेसे में शनिवार को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए संयुक्त अभियान शुरू करने के आदेश दिए थे। परिषद अमले ने जवाहरनगर, इंदिरा कॉलोनी, ब्लॉक एरिया और पुरानी आबादी में साफ-सफाई की।
शहर में दो वार्डों में बेहतर संसाधन 

शहर में सबसे अच्छी सफाई व्यवस्था दो वार्डों में देखने को मिली। पत्रिका टीम ने जब शनिवार को अवलोकन किया तो वार्ड 28 और वार्ड 41 में अधिक संसाधन लगे हुए थे। जैसे ही नालियों से कचरा बाहर निकला, तत्काल ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ सफाई कर्मियों की टीम ने कचरे का उठाव कर दिया। वार्ड 28 सभापति अजय चांडक और वार्ड 41 उपसभापति अजय दावड़ा लक्की का क्षेत्र है। सफाई व्यवस्था के लिए निरीक्षक मॉनिटरिंग करते नजर आए। 
यहां व्यवस्था रामभरोसे

शहर के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था रामभरोसे नजर आई। वार्ड 27, 22, 24, 33, 39, 48, 32 में सफाई व्यवस्था के नाम पर खानापूर्ति की जा रही थी। वार्ड 24 बाजार एरिया है, वहां अधिक गंदगी रहती है। बाजार एरिया में अधिक कार्मिकों की जरूरत थी लेकिन परिषद प्रशासन ने पिछले बोर्ड की तुलना में इस बार कार्मिकों की संख्या कमी कर दी। शहर के 16 वार्ड ठेका फर्म श्रीश्याम एसोसिएयट को दिए गए हैं लेकिन वहां सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो