script

नाराज पति ने पत्नी पर किया घातक हमला, गंभीर रूप हुई घायल

locationदतियाPublished: Feb 12, 2020 09:06:57 am

Submitted by:

Amit Mishra

पति ने सरियों से किया हमला
 

injared.jpg

संजय तिवारी की रिपोर्ट…
जिले के करेरा क्षेत्र के न्यू गल्ला मंडी में रहने वाले युवक दीपक सेन ने मंगलवार की रात अपनी पत्नी पर सरियों से प्राण घातक हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी नीता गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पति पत्नी दोनों अपने भांजी की शादी में थाना जिगना स्थित झमारिया डेरा में अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे।अचानक किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया जिसके बाद पति ने पत्नी पर सरियों से हमला कर दिया।

उपचार के लिए ले गए महिला को
घटना की जानाकारी मिलते ही डायल100 मौके पर पहुंची और घायल महिला को डायल 100 से जिला अस्पताल में ले गए। जिला अस्पताल में उपचार के बाद महिला को झांसी ले गए जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। डायल 100 में तैनात कांस्टेबल देवेश शर्मा 778 और पायलेट पुष्पेंद्र परसेडिया ने बताया की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा महिला घायल अवस्था मेेें पड़ी थी। मौके पर एंम्बुलेंस नहीं होने के कारण हम डायल 100 से ही महिला का अस्पताल ले गए।

ट्रेंडिंग वीडियो