दतिया

नौतपा से पहले तपा शहर, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर

बाजारों में दुकानें खुली, सडक़ों पर छाया रहा सन्नाटा
before Nauta, temperature at 46 ° C, news in hindi, mp news, datia news

दतियाMay 23, 2020 / 11:32 pm

संजय तोमर

नौतपा से पहले तपा शहर, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर

दतिया। रविवार २३ मई इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आज के दिन के तापमान ने पिछले सालों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। शनिवार को दिन का तापमान ४६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो कि इस सीजन में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। तापमान अधिक होने से लोग पूरे दिन गर्मी से परेशान नजर आए।
नौतपा से एक दिन पहले ध्ररती खूब तपी। खूब से ही धूप तेज होने के कारण लोग बाजार में भी जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। दोपहर के समय बाजार में अन्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। सडक़ों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। शाम के समय जरूर लोग आवश्यक सामान खरीदने के लि घरों से बाहर निकले। तापमान अधिक होने की बजह से पंखों ने भी खूब गर्म हवा फेंकी। कई स्थानों पर कुछ ही देर के लिए पावर कट होने पर लोग गर्मी से बेचैन हो गए।
वर्ष 2013 में 46० पार कर गया था
पिछले सालों के रिकॉर्ड पर नजर मारें तो इस साल २३ मई के तापमान ने कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले वर्ष २०१३ में दिन का तापमान ४६.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि इस बार दिन का तापमान ४६.० एवं रात का तापमान २५.० डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

Home / Datia / नौतपा से पहले तपा शहर, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.