scriptसिलेंडर लीकेज होते ही दौड़ी महिला, जैसे ही पड़ोसी पहुंचे हो गया धमाका, तीन लोगों के परखच्चे उड़े | blast in gas cylinder in bhander three died | Patrika News

सिलेंडर लीकेज होते ही दौड़ी महिला, जैसे ही पड़ोसी पहुंचे हो गया धमाका, तीन लोगों के परखच्चे उड़े

locationदतियाPublished: Oct 21, 2020 01:22:06 pm

मलबे में बदला तीन मंजिला मकान, बगल के मकानों में आई दरार

सिलेंडर लीकेज होते ही दौड़ी महिला, जैसे ही पड़ोसी पहुंचे हो गया धमाका, तीन लोगों के परखच्चे उड़े

सिलेंडर लीकेज होते ही दौड़ी महिला, जैसे ही पड़ोसी पहुंचे हो गया धमाका, तीन लोगों के परखच्चे उड़े

भांडेर. कस्बा भांडेर में मंगलवार की सुबह एक मकान के अंदर सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घायलों में एक की हालत नाजुक है। उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर- झांसी रेफर किया गया है। भांडेर के सराफा बाजार में राजेश उर्फ राजू पंसारी का मकान है। राजू भी सराफा कारोबारी है। मंगलवार को सुबह करीब पौने नौ बजे राजू की पत्नी मीना रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर में आग गई। आग लगने पर मीना ने बाहर निकल कर चिल्लाना शुरू किया तो मदद के लिए पड़ोस के लोग व दुकानदार पहुंच गए। लोग मौके पर पहुंचे ही थे कि सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से मीना सहित नसीब पुत्र चांद खां एवं लक्ष्मण पुत्र गोविंद दास साहू की मौत हो गई। विस्फोट इतनी जोर से हुआ कि आसपास के मकानों में दरारें आ गईं। घटना के बाद काफी देर तक क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा।
सिलेंडर लीकेज होते ही दौड़ी महिला, जैसे ही पड़ोसी पहुंचे हो गया धमाका, तीन लोगों के परखच्चे उड़े
भांडेर में मंगलवार की सुबह हुई हृदय विदारक घटना पूरे दिन चर्चा का विषय रही। कुछ ही पलों में जहां तीन जिंदगियां मौत के मुंह में समा गईं वहीं तीन मंजिला मकान देखते ही देखते मलबे के ढेर में बदल गया। रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद बिस्फोट इतनी जोर से हुआ कि राजेश पंसारी के बगल में रहने वाले लोगों के मकानों में भी दरारें आ गईं।
सराफा बाजार में मंगलवार की सुबह रोज की तरह सामान्य थी। अचानक लोगों ने महिलाओं के चीखने की आवाज सुनी तो आसपास के दुकानदार मदद के लिए दौड़े। लोग कुछ मदद कर पाते इससे पहले ही रसोई गैस सिलेंडर में बिस्फोट हो गया। कुछ देर तक तो लोगों की समझ में नहीं आया कि क्या हो गया। लेकिन जब समझ में आया तब तक होनी अपना काम कर चुकी थी। बिस्फोट के बाद आसपास रहने वाले लोगों की आंखों में कई घंटों तक घटना तैरती रही। लोग काफी देर तक दहशत में रहे। लोगों की मदद से तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
सिलेंडर लीकेज होते ही दौड़ी महिला, जैसे ही पड़ोसी पहुंचे हो गया धमाका, तीन लोगों के परखच्चे उड़े
गैस भट्टी सुधारता था मृतक

रसोई गैस सिलेंडर में असमय जान गंवाने वाला लक्ष्मण पुत्र गोविंद साहू गैस भट्टी सुधारने और गैस रिफिलिंग का काम करता था और घटना स्थल के नजदीक ही उसकी दुकान थी। मृतक नसीब की भी पंसारी के बगल में गारमेंट्स की दुकान थी।
अमित व चांद की हालत नाजुक

रसोई गैस सिलेंडर में हुए बिस्फोट अशोक पुत्ररामगोपाल सोनी, मनीषा पत्नी रीतेश सोनी, मिनी पत्नी रूपेश, अर्चना पुत्री महेश सोनी, युनुस पुत्रचांद खां, अंकित पुत्र राजेश पंसारी, अमित पुत्रश्रीराम यादव तथा चांद खां घायल हुए हैं।घायलों में अमित एवं श्रीराम की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घर में लगे जाल उड़ गए

सिलेंडर में बिस्फोट की बजह से राजेश पंसारी का तीन मंजिला मकान गिर गया और मकान में लगे जाल उड़ गए आसपास जा गिरे। गनीमत रही कि जब जाल गिरे तो लोग उनकी चपेट में नहीं आ पाए अन्यथा घायलों की संख्या और बढ़ जाती।
सिंधिया ने जताया शोक नही पहनी माला

सिलेंडर में बिस्फोट होने से लोगों की मौत पर सांसद सिंधिया ने शोक जताया हैतथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। सिंधिया को जब घटना की जानकारी लगी तो उन्होने उनाव में आयोजित सभा में नेताओं से स्वागत में माला पहनाने से इंकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अरविंद सिंह माहौर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बल्ले रावत, राजेश चौहान, गोलू दुबे मौके पर पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो