scriptपति के निधन के बाद कांग्रेस नेता ने विधवा से किया रेप, 17 लाख रुपए भी लिए; साथ देने का किया था वादा | case of rape: filed against a Congress leader in Datia | Patrika News

पति के निधन के बाद कांग्रेस नेता ने विधवा से किया रेप, 17 लाख रुपए भी लिए; साथ देने का किया था वादा

locationदतियाPublished: Oct 20, 2019 09:00:12 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

कांग्रेस नेता ने महिला के साथ धोखाधड़ी भी की।

पति के निधन के बाद कांग्रेस नेता ने विधवा से किया रेप, 17 लाख रुपए भी लिए; जीवनभर साथ देने का किया था वादा

पति के निधन के बाद कांग्रेस नेता ने विधवा से किया रेप, 17 लाख रुपए भी लिए; जीवनभर साथ देने का किया था वादा

दतिया. विधवा का नौ साल से शारीरिक, आर्थिक और मानसिक शोषण करने वाले कांग्रेस के नगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश झा के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मामला दर्ज होने के बाद पार्टी ने सुरेश झा की की प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित कर दी है। कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद जिला अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

कारोबार के नाम पर लिए 17 लाख रुपए
पीड़िता ने कलेक्टर की जनसुवनाई में बताया कि कांग्रेस नेता सुरेश झा ने उसके पति की मौत के बाद न केवल शारीरिक शोषण किया बल्कि कारोबार के नाम पर 17 लाख रुपए भी ले लिए। जब पैसे वापस मांगे तो उसने दो चेक दिए जो फर्जी थे। इस मामले की शिकायत एडीजी डीपी गुप्ता से की गई थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने कांग्रेस के नगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश झा के खिलाफ कोतवाली थाने में धोखाधड़ी व अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति के निधन के बाद कांग्रेस नेता ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाए और जीवनभर साथ देने का वादा करते हुए शोषण किया। फिलहाल कोतवाली थाने ने मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी कांग्रेस नेता पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह दांगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सुरेश झा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
जिला अध्यक्ष पर लगाया आरोप
वहीं, कांग्रेस के नगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश झा ने पार्टी के जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाया है। सुरेश झा ने इस मामले में कहा कि वो मेरे वार्ड से चुनाव लड़ना चाहते हैं इसलिए मुझे फंसाया गया है। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सुरेश झा को नोटिस देकर 24 घंटे में जवाब देने को कहा था। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण शनिवार को सुरेश झा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो