20 और 21 फरवरी को होगा मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल,हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बनने से 20 और 21 फरवरी को मौसम में फिर बदलाव आएगा और हल्के छाएंगेछाएंगे

दतिया। मौसम में आए बदलाव से दिन में तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन रात में सर्दी का असर बरकरार है। इससे दिन और रात के तापमान में ग्वालियर समेत आसपास के जिलों में तीन गुना से अधिक अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बनने से 20 और 21 फरवरी को मौसम में फिर बदलाव आएगा और हल्के बादल छाएंगे। जिससे दिन और रात के तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।
इस महीने रहेगी हल्की सर्दी
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि फरवरी में हल्की सर्दी का अहसास होता रहेगा। रात को ठंडक का असर अधिक रहेगा। दिन में गर्मी का अहसास होगा। मार्च के दूसरे सप्ताह में गर्मी दस्तक देगी।
तीन दिन में 4.3 गिरा पारा
तीन दिन में रात का पारा 4.3 डिग्री गिर गया है। 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को 9.5 डिग्री पर आ गया।
इस साल पहली बार पारा 29 डिग्री के पार
उधर राजधानी भोपाल ठंड की विदाई के संकेत दिखने लगे हैं। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री से. पार चला गया। वर्ष 2020 में पहली बार ये इस स्तर तक पहुंचा। इससे पहले रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। सुबह न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से. के पार गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
सर्दी सुबह और रात तक सीमित
न्यूनतम तापमान एक डिग्री से. के उछाल के साथ 10.3 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 कम रहा। दिन चढऩे के साथ तापमान बढ़ता गया और रविवार के मुकाबले एक डिग्री से. बढ़कर अधिकतम तापमान 29.3 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 अधिक रहा। ठंड कम होने के साथ मौसम शुष्क भी होता जा रहा है। सर्दी सुबह और रात तक सीमित है।
इसी स्तर के आसपास बना रहेगा
सोमवार सुबह वातावरण में नमी की मात्रा 68 फीसदी थी, जो शाम तक कम होकर मात्र 16 रह गई। इधर मौसम विशेषज्ञों का कहना है अगले 24 घंटे भी वातावरण शुष्क रहेगा और तापमान इसी स्तर के आसपास बना रहेगा।
ऐसी रही पारे की अधिकतम चाल
16 फरवरी 28.5
15 फरवरी 28.5
14 फरवरी 28.7
13 फरवरी 28.8
12 फरवरी 26.6
11 फरवरी 23.1
10 फरवरी 22.2
09 फरवरी 22.2
08 फरवरी 23.3
अब पाइए अपने शहर ( Datia News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज