रंग - बिरंगे कपड़ों में स्कूल जा रहे बच्चे, 240 स्कूलों में ही बंट पाई गणवेश
दतियाPublished: Jul 14, 2023 11:56:11 am
जिले के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र - छात्राओं को गणवेश वितरण की स्थिति ठीक नहीं


रंग - बिरंगे कपड़ों में स्कूल जा रहे बच्चे, 240 स्कूलों में ही बंट पाई गणवेश
रंग - बिरंगे कपड़ों में स्कूल जा रहे बच्चे, 240 स्कूलों में ही बंट पाई गणवेश
दतिया। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को गणवेश का इंतजार है। जिले में पिछले दो सालों से गणवेश वितरण की स्थिति अच्छी नहीं है। इस साल भी स्कूल खुले एक माह से अधिक हो गया है लेकिन बच्चों को गणवेश का इंतजार है। अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने से बच्चे घरेलू रंग - बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे हैं।