किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने किया पैदल मार्च
जिला कांग्रेस कमेटी ने उनाव से सेरसा तक निकाली पदयात्रा

दतिया. बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस द्वारा उनाव बालाजी से सेरसा ग्राम तक 10 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों के विरोध व किसान आंदोलन के समर्थन में निकाली गई। उनाव से शुरू हुई पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने किया। पदयात्रा के ग्राम सेरसा पहुंचने पर सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए तीन कृषि बिलों के कारण खेती किसानी की व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो जाएगी। किसान अंबानी, अडानी के खेतिहर मजदूर बनकर रह जाएंगे। आवश्यक वस्तु अधिनियम समाप्त होने से खाद्य पदार्थों की जमाखोरी बढ़ेगी, जिससे आमजन को वस्तुएं बढ़ी हुई कीमतों पर खरीदनी पड़ेंगी व मंहगाई चरम पर होगी। सिंह ने कहा कि कृषि बिलों से किसान ही नहीं छोटे व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने बताया कि पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में 20 फरवरी को संपूर्ण प्रदेश के साथ दतिया जिला भी सुबह से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा।
जगह-जगह हुआ स्वागत
उनाव से सेरसा तक निकाली गई दस किलोमीटर की पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। पदयात्रा में दीपेंद्र पुरोहित, विष्णु गुर्जर, भानू ठाकुर, अभिषेक तिवारी, रामदास उत्साही, जगन्नाथ अहिरवार, शत्रुघन गुर्जर शामिल हुए।
अब पाइए अपने शहर ( Datia News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज