script

जैन तीर्थ क्षेत्र : जापान की तकनीक से सोनागिर के बड़े तालाब के इर्द-गिर्द बनेगा घना जंगल

locationदतियाPublished: May 09, 2022 05:31:09 pm

चंद्र पर्वत के आसपास दोनों तालाब का निखरेगा रूप, एक करोड़ से ज्यादा होगा खर्च

datia.png

दतिया। जैनियों धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सोनागिर के आसपास पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां दो तालाब हैं। इन तालाबों को संवारा जा रहा है। जापानी तकनीक से घना जंगल(डैंस फॉरेस्ट) बनाया जा रहा है। ताकि तालाब के आसपास भव्य दृश्य बने। इसके लिए काम शुरू हो गया है। जिले में आने वाले र्पटकों को आकर्षित करने के लिए बड़े तालाब का रूप निखारा जा रहा है। इस पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च होंगे।

जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी स्थित सोनागिर सिद्धक्षेत्र एरिया में चंद्र पर्वत के दाएं व बाएं दो तालाब हैं। इन तालाबों को सुंदर बनाया जा रहा है। दोनों तालाबों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है । यहां पेंटिंग- रेलिंग रिटेनिंग वॉल तो बनेगी ही। तालाब का गहरीकरण समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं।करीब 4 एकड़ जमीन में जापान की मियाबाकी तकनीक से घने जंगल बनाए जा रहे हैं।

एक हेक्टेयर में फैला है तालाब
जानकारी मुताबिक सोनागिर क्षेत्र बाएं और दाएं तरफ दो तालाब हैं। एक बड़ा तालाब जिसका क्षेत्रफल करीब 1 हेक्टेयर है।इसे भव्य रूप दिया जा रहा है। गहरा किया जा रहा है। पहाड़ी के आसपास के स्थल को भव्यता दी जा सके इसके लिए एक परिक्रमा मार्ग बनाया जाएगा। तालाब के चारों तरफ बनाई जाने वाली परिक्रमा में रेलिंग , सुंदर वॉल पेटिंग,कलात्मक आकृतियां बनाई जाएंगी ।ताकि लोगों को सुंदरता के साथ-साथ ज्ञानवर्धक बातें भी मिल सकें।

पर्यटन को बढ़ाने की कोशिश
चूंकि सोनागिर ग्वालियर-झांसी हाईवे के पास स्थित है। लिहाजा जो पर्यटक ग्वालियर से झांसी या झांसी से ग्वालियर जाते हैं ।दतिया में बिराजी मां पीतांबरा के पास आते हैं। रतनगढ़ जाते हैं । उनाव -बालाजी के साथ- साथ सोनागिर की ओर भी आकर्षित किया जा सके। इसके लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है।

मनरेगा और जनभागीदारी से होगा काम
बड़े तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण में जनभागीदारी और मनरेगा की मदद से काम होगा।बताया जा रहा है कि करीब 1 साल के अंदर ये तालाब सुंदर हो जाएंगे ।डेंस फॉरेस्ट लग जाएगा ।इस तरह आने वालों कोआकर्षित करने वाली कृतियां भी बनाई जाएंगी।
कुछ दिन पहले पहुंचे थे अधिकारी
सोनागिर के तालाब को भव्य रूप देने के लिए कुछ दिन पहले कलेक्टर संजय कुमार, सीईओ जिला पंचायत कमलेश भार्गव,एसीईओ धनंजय मिश्रा समेत अन्य अधिकारी पहुंचे थे। उन्होंने न केवल भ्रमण किया था बल्कि काम की शुरुआत करने के निर्दश दिए थे।
सोनागिर के बड़े तालाब व एक अन्य तालाब को भव्य रूप प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए एस्टीमेट तैयार है। जनभागीदारी और मनरेगा के तहत कार्य किया जा रहा है।
– गिरिराज दुबे सीईओ, दतिया जनपद

ट्रेंडिंग वीडियो