script68 हजार लोगों को बांटी पात्रता पर्ची व राशन | Eligibility slips and ration distributed to 68 thousand people | Patrika News

68 हजार लोगों को बांटी पात्रता पर्ची व राशन

locationदतियाPublished: Sep 16, 2020 11:26:56 pm

अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहत गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा टोकन स्वरूप बांटी गई पात्रता पर्ची एवं राशन

68 हजार लोगों को बांटी पात्रता पर्ची व राशन

नवीन हितग्राहियों को प्रदान किया जा रहा राशन।

दतिया. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बुधवार को अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अन्न उत्सव का जिला स्तरीय आयोजन गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में वृंदावन धाम में हुआ। इस अवसर पर नौ हितग्राहियों को टोकन स्वरूप पात्रता पर्ची एवं खाद्यान्न का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दूरदर्शन से संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। जिले में अन्न उत्सव कार्यक्रम में 12 हजार 500 परिवारों के 68 हजार 963 सदस्यों को लाभांवित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अन्न उत्सव के तहत दतिया विधानसभा क्षेत्र के 35 हजार लोगों को एक रुपए किलो गेहूं मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कोई भी गरीब भूखा नहीं सोएगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि दतिया के लिए स्वीकृत वह कार्य जो पूर्व सरकार ने बंद कर दिए थे, उन्हें पुन: शुरू कराया जाएगा। कार्यक्रम के आरंभ में कलेक्टर संजय कुमार ने अन्न उत्सव आयोजन की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कोई भी परिवार खाद्यान से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि अन्न उत्सव के तहत हितग्राहियों को न्यूनतम एक रुपए किलो के हिसाब से गेहूं, चावल एवं नमक प्रदाय किया जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष रमेश नाहर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला आपूर्ति अधिकारी शिवांगी जोशी, योगेश सक्सैना, अतुल भूरे चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्यात मनोज द्विवेदी ने किया।
नौनेर में बांटा खाद्यान्न एवं पर्ची

दतिया तहसील क्षेत्र के ग्राम नौनेर में बुधवार को अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहत नवीन खाद्यान्न पर्ची का वितरण किया गया। खाद्यान्न एवं पर्ची का वितरण प्रतिपाल सिंह यादव, सामंत चौहान, सरपंच पठारी रामस्वरूप अहिरवार, सरपंच नौनेर प्रेमी अहिरवार ने किया।

जनप्रतिनिधियों ने किया खाद्यान्न का वितरण

भांडेर. प्रदेश में मनाए गए अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहत भांडेर तहसील क्षेत्र में खाद्यान्न एवं पात्रता पर्ची का वितरण किया गया। भांडेर में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बल्ले रावत, गुल्लन चौबे, भोलाराम गोलानी, बेटू सेंगर, ग्राम पंडोखर में पूर्व बीज विकास निगम अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र यादव, सोनू पाली, ततारपुर में प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा, दिलावर सिंह, रामकुमार पटेल (सरपंच) उपस्थित रहे। ग्राम सालोन ए में हीरू तिवारी, केपी यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। ग्राम जोरी में महेंद्र शर्मा, सरपंच विद्यादेवी, सचिव रविंद्र गुर्जर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
अन्न उत्सव कार्यक्रम में बांटी खाद्यान्न पर्ची

इंदरगढ़. मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहत नगर परिषद के सभागार में खाद्यान्न कूपन पर्ची वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 168 परिवारों को खाद्यान्न पर्ची देकर लाभांवित किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलखन सिंह गुर्जर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कोक सिंह पटेल, पूर्व पार्षद अनाज सिंह यादव, शिवभान सिंह राठौर, रामस्वरूप मंडेलिया, रोहित दांतरे, अरविंद सिंह जाट, विक्की नगरिया, हरकिशुन कुशवाहा उपस्थित रहे। नगर परिषद के इंजीनियर नंदकिशोर गोस्वामी ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर हरेन्द्र श्रीवास्तव, नीरज छाड़ी, पुरूषोत्तम दरोगा, अमित सेन, रवि झा आदि उपस्थित रहे।

हितग्राहियों को वितरित किया राशन

खूजा. मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत नवीन लाभार्थी राशन वितरण योजना के तहत नवीन हितग्राहियों को राशन पर्ची का वितरण ग्राम पंडोखर सोसायटी बैंक, सोहन, सोफ्ता में किया गया। पण्डोखर में मुख्य अतिथि के रूप में महेन्द्र सिंह यादव, सोहन में चन्द्रप्रकाश कौरव द्वारा पात्रता पर्ची वितरित की गई। इस मौके पर सचिव मायाराम यादव, पुष्पेन्द्र सिंह यादव, नरेन्द्र दीक्षित, बसंत शर्मा, सुरेन्द्र दुबे, भरत सिंह कौरव, जितेन्द्र सिंह यादव, प्राण सिंह लल्ला, बेताब, कैलाश यादव, सोनू पाली आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो