scriptFake milk making factory caught, four to five thousand liters of milk | नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, रोज बन रहा था चार - पांच हजार लीटर दूध | Patrika News

नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, रोज बन रहा था चार - पांच हजार लीटर दूध

locationदतियाPublished: Jun 09, 2023 09:56:35 pm

Submitted by:

Avinash Khare

कृषि विज्ञान केंद्र के सामने किराए के मकान में चल रही थी दूध बनाने की फैक्ट्री, आरोपी फरार

 

नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, रोज बन रहा था चार - पांच हजार लीटर दूध
नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, रोज बन रहा था चार - पांच हजार लीटर दूध
नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, रोज बन रहा था चार - पांच हजार लीटर दूध
दतिया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरूवार को नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान काफी मात्रा में नकली दूध बनाने का सामान मिला। नकली दूध बनाने की यह फैक्ट्री सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के सामने चल रही थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी थी।सिविल लाइन थाना प्रभारी धवल सिंह चौहान ने बताया कि कलेक्टर संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा मिलावटखोरी रोकने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी दौरान गुरूवार को सूचना मिली कि कृषि विज्ञान केंद्र के सामने अर्जुन का डेरा पर रहने वाले बहादुर कुशवाह के मकान में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद शर्मा के साथ अर्जुन के डेरा पर बहादुर कुशवाह के मकान पर छापा मारा गया तो नकली दूध बनाने का सामान मिला।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.