scriptलेनदेन विवाद में चार बाइक सवारों ने सरे रा ह की ताबड़तोड़ फायरिंग | Firing on the road of Madhya Prasdesh | Patrika News

लेनदेन विवाद में चार बाइक सवारों ने सरे रा ह की ताबड़तोड़ फायरिंग

locationदतियाPublished: Aug 05, 2022 04:58:05 pm

हत्या की वारदात को दिया अंजाम, एक की मौत, दूसरा घायल

firing_on_road.jpg

दतिया। बुधवार देर रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस दौरान एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। घटना स्थानीय भटियारा मोहल्ला की है। युवक की हत्या पैसों के लेनदेन के विवाद में की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को रात करीब सवा ग्यारह बजे सुमित पुत्र बलवीर यादव(25)की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस दौरान उसके साथ खड़ा सुमित उर्फ बल्लू उर्फ बब्लू साहू(27)निवासी तलैया मोहल्ला गोली लगने से घायल हो गया। घायल सुमित को उपचार के लिए झांसी रैफर किया गया है। मृतक के भाई शिव यादव ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिव ने पुलिस को बताया है कि रात को वह और हर्ष यादव बाजार से अपने घर जा रहे थे।

स्ते में मस्जिद के पास बरगद के पेड़ के नीचे भटियारा मोहल्ला में उसका छोटा सुमित तथा उसका दोस्त सुमित साहू खड़े थे। इसी दौरान मोटर साइकल पर टिल्लू दुबे निवासी पट्ठापुरा, गोविंद पुत्र खुशीराम यादव निवासी पट्ठापुरा तथा दो अन्य व्यक्ति आए। मोटर साइकल को टिल्लू दुबे चलाकर लाया। शिव ने बताया कि आरोपी गोविंद यादव एवं उसके भाई का पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा है।

इसी विवाद के चलते गोविंद ने उसके भाई को जान से मारने की नीयत से कट्टे से गोली मार दी। उसे बचाने के लिए वह व सुमित साहू दौड़े तो टिल्लू दुबे ने कट्टा से सुमित को गोली मार दी। गोली सुमित साहू की पीठ में लगी।

शोर सुनकर लोग मौके पर इकट्ठा हुए तो आरोपी मोटर साइकल क्रमांक एम पी 32 एमजे 5491 को घटना स्थल पर ही छोड़ कर भाग गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां सुमित यादव को मृत घोषित कर दिया गया तथा सुमित साहू को झांसी रैफर कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर लाइव बताई घटना
फायरिंग में घायल हुआ युवक सुमित साहू तलैया मोहल्ला में ऑनलाइन की दुकान चलाता है। बताया जाता है कि घायल ने लाइव होकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी शेयर की है।
पहले भी हुआ था विवाद
मृतक सुमित व आरोपी पक्ष के बीच कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सुमित ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने मारपीट कर घर में घुसकर फायरिंग की।
कुछ महीने पहले की थी शादी
मृतक सुमित यादव की कुछ महीने पहले ही शादी हुई है। बताया जाता है कि मृतक ने कुछ महीने पहले ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद परिवार व मोहल्ले में शोक का माहौल है। मृतक अपने भाई के साथ रहता था। जबकि उसके माता – पिता इंदौर में रह कर मजदूरी करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो