scriptपांच साल बाद दिन सबसे गर्म, धूप ने सताया | Five years later, the day is the hottest, sunshine persecuted | Patrika News

पांच साल बाद दिन सबसे गर्म, धूप ने सताया

locationदतियाPublished: Mar 07, 2021 12:05:17 am

दिन चढऩे के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होती है और धूप का तीखापन भी बढ़ जाता है

पांच साल बाद दिन सबसे गर्म, धूप ने सताया

धूप से बचाव करती बाजार में निकलीं युवतियां।

दतिया. जिले में धीरे-धीरे गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले सोचने को मजबूर कर रही है। शनिवार को गर्मी ने पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शनिवार छह मार्च का दिन पिछले सालों में सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज हुआ। फरवरी माह के अंतिम दिनों में ही गर्मी ने दिन में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। हालांकि रात में तापमान कम होने की वजह से लोगों को ज्यादा फर्क महसूस नहीं हुआ, लेकिन अब दिन के साथ रातें भी गर्म हो रही हैं। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप लोगों को बचाव की मुद्रा में ला देती है। दिन चढऩे के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होती है और धूप का तीखापन भी बढ़ जाता है। गर्मी तेज होने के बाद अब लोगों के पहनावे पर भी अंतर आया है।

शनिवार छह मार्च का दिन पिछले पांच सालों में सबसे गर्म दिन रहा। पिछले पांच सालों में छह मार्च को कभी दिन का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज नहीं हुआ। पिछले सालों में दिन का तापमान कभी भी 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं रहा। हालांकि मार्च माह में दूसरी बार दिन का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इससे पहले चार मार्च को दिन का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
पिछले सालों में दिन का तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान
2016 32.0
2017 30.8
2018 32.0
2019 26.0
2020 28.5
2021 33.8
(डिसे) तापमान छह मार्च की स्थिति में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो