script

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का आरोप, दतिया में चल रहा जंगलराज

locationदतियाPublished: Sep 12, 2020 08:02:15 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का आरोप, दतिया में चल रहा जंगलराज। यहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नही बल्कि नरोत्तम मिश्रा हैं।

4_1.png
दतिया. मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि दतिया में जंगलराज चल रहा है। दरअसल दतिया में पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती के परिजनों, कांग्रेस नेता मुरारी लाल गुप्ता, अजय शुक्ला सहित अन्य कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज किए हैं। इसी मामले में दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दतिया में कानून और संविधान का नही जंगलराज है और यहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नहीं बल्कि नरोत्तम मिश्रा हैं।
वारंटी के साथ पहुंचे थाने

दिग्विजय सिंह टीआई कोतवाली के खिलाफ वारंट के मुद्दे पर पूर्व पार्षद अजय शुक्ला को अपने साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। दिग्विजय सिंह जी ने टीआई के चेम्बर में बैठकर अजय शुक्ला ओर अन्य कांग्रेस नेताओं पर दर्ज किए गए मुकदमो को लेकर टीआई से सवाल जवाब किये एवं अजय शुक्ला को गिट्टी चोरी के केस में उपस्थित कराया। दिग्विजय सिंह के साथ सेवढ़ा विधायक ग्घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, नाहर सिंह यादव एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस नेतागण मौजूद रहे।

भूख हड़ताल का कराया समापन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज शनिवर को दतिया के किला चौक पर पिछले 11 दिन से कांग्रेस द्वारा की जा रही क्रमिक भूख हड़ताल को समाप्त कराया। उन्होंने 11 वें दिन भूख हड़ताल कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ को जूस पिलाया एवं फूल मालाएं पहनाईं । आज दिग्विजय सिंह दतिया में लगातार बीजेपी और प्रदेश सरकार पर हमलावर रहे। इसके बाद किला चौक पर ही बाबा अंबडेकर की नवीन प्रतिमा का अनावरण भी किया। दिग्विजय सिंह ने पीताम्बरा पीठ पहुंचकर दर्शन किये एवं माई का आशीर्वाद लिया।
https://youtu.be/j3oGg8MJwn8

ट्रेंडिंग वीडियो