सफाई कर्मचारियों की भर्ती में भाई - भतीजावाद, सीएमओ बोले हटेंगे कर्मचारी
दतियाPublished: May 27, 2023 11:42:18 am
नगरपालिका में आधा सैकड़ा सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिरी


सफाई कर्मचारियों की भर्ती में भाई - भतीजावाद, सीएमओ बोले हटेंगे कर्मचारी
सफाई कर्मचारियों की भर्ती में भाई - भतीजावाद, सीएमओ बोले हटेंगे कर्मचारी
दतिया। नगरपालिका में इन दिनों नियम कानून सब ताक पर रख काम किया जा रहा है। ताजा मामला सफाई कर्मचारियों की भर्ती का है। भर्ती में न केवल भाई - भतीजावाद हावी रहा बल्कि एक परिवार के दो या उससे अधिक सदस्यों को भर्ती किया गया। बताया तो यह भी जा रहा है कि एक पूर्व पार्षद ने अपने पत्नी, पुत्र और भतीजों की भी नियुक्ति करा ली। यह पूरी प्रक्रिया जांच के घेरे में हैं।