यहां बता दें कि किसानों की सुविधाओं के लिए मंडी प्रबंधन ने करीब 10 साल पहले रेस्ट हाउस का निर्माण कराया था। तब से ही रेस्ट हाउस बंद रहा और बिजली भी कटी है। पत्रिका ने स्कैन किया तो देखा कि कृषक रेस्ट हाउस की शटर खुली थी। दरवाजे के गेट में ताला लगा है, कुछ गेट टूटे हैं और पंखे गायब हैं। एक भी किसान वहां नहीं था, जबकि करीब 200 किसानों की क्षमता का रेस्ट हाउस बनाया गया है।
सुलभ कॅप्म्लेक्स भी रहता है बंद मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए एक सुलभ कॉम्प्लेक्स भी बनाया है, लेकिन वह आए दिन बंद रहता है। कुछ दिन पहले पानी की मोटर खराब हो गई है। कॉम्प्लेक्स के आगे बोरियां रखी थी। मंडी प्रबंधन की ओर से ठंडे पानी की व्यवस्था भी नहीं की गई है, जबकि 1 अप्रैल से सीजन शुरू हो रहा है।
सुविधाओं का अभाव हर साल मंडी का खजाना किसानों की उपज के टैक्स से भरता है, लेकिन किसानों की सुविधाओं पर ध्यान नहीं है। सीजन के दौरान भी रेस्ट हाउस में ताला लागा रहता है। ऐसे में किसान ट्रॉली के नीचे लेट कर समय काटते हैं।
-----------------------------
राजस्व आय साल दर साल
क्र. जिला -------- 2018-19 -------- 2019-20 -------- 2020-21 -------- 2021-22
१. शिवपुरी -------- 132231239-------- 126929991 -------- 154137294 -------- 122167948
२. श्योपुर -------- 60644744 -------- 74231096 -------- 96275242 -------- 107235125
३. भिण्ड -------- 26156126 -------- 18892337 -------- 6950158 -------- 20528749
४. मुरैना ------------ 1184573600 1620888500 1511309500
५. दतिया -------- 85571566 -------- 100444557 -------- 94436546 -------- 89493912
6. डबरा -------- 178983420 -------- 203590780 -------- 123025040 -------- 157695951
------------------------------------
जिलें में किसानों के गेहूं और सरसों खरीदी केन्द्र की जानकारी
क्र. -------- जिला खरीदी केन्द्र -------- खरीदी केन्द्र
(पिछले साल) (इस साल)
१. -------- शिवपुरी -------- 102 -------- 80
२. -------- श्योपुर -------- 45 -------- 53
३. -------- भिण्ड -------- 49 -------- 46
४. -------- मुरैना -------- 77 -------- 22
५. -------- दतिया -------- 95 -------- 87
------------------------------------------
ताला लगा रहता है
रेस्ट हाउस में पंखे नहीं है। आए दिन ताला लगा रहता है। हम ट्रॉली के नीचे या किसी अन्य दुकान पर जाकर आराम करते हैं।
सोबरन सिंह, कृषक

कृषक रेस्ट हाउस की सफाई और रंगाई कराई जाएगी। पांच पलंग और बिस्तर मंगाए जा रहे हैं। जल्दी कृषक रेस्ट हाउस शुरू किया जाएगा। सुलभ परिसर कि खराब मोटर को जल्द सही कराया जाएगा। सुलभ परिसर के सामने कोई व्यापारी बोरियां नहीं रखेगा।
अनिरुद्ध सिंह तोमर, सचिव कृषि उपज मंडी समिति, डबरा
अनिरुद्ध सिंह तोमर, सचिव कृषि उपज मंडी समिति, डबरा