मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन महत्वपूर्ण, इसलिए लगाएं पौधा
दतियाPublished: Jun 10, 2023 12:10:23 pm
खिलाड़ी व प्रशिक्षकों ने किया पौधरोपण


मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन महत्वपूर्ण, इसलिए लगाएं पौधा
मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन महत्वपूर्ण, इसलिए लगाएं पौधा
दतिया। वृक्ष से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। ऑक्सीजन मानव शरीर के लिए जरूरी है। भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने के लिए हमें ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इस पूरी प्रक्रिया को कोशिका श्वसन के नाम से जाना जाता है। इसलिए हमें हर वर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका सरंक्षण करना चाहिए। उक्त विचार ब्लॉक युवा समन्वयक संजय रावत ने ग्रामीण युवा केन्द्र विकासखण्ड दतिया एवं नवांकुर संस्था विवेकानंद युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय उमावि क्रमांक 2 परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।