scriptशहर को सुंदर बनाने फ्लाइओवर पर पेंटिंग | Painting on flyovers to make the city beautiful | Patrika News

शहर को सुंदर बनाने फ्लाइओवर पर पेंटिंग

locationदतियाPublished: Mar 31, 2021 11:00:52 pm

फ्लाईओवर के दोनों ओर की जा रही सुंदर कलाकृतियों वाली पेंटिंग

शहर को सुंदर बनाने फ्लाइओवर पर पेंटिंग

फ्लाईओवर की दीवारों पर की गई पेंटिंग।

दतिया. ग्वालियर-झांसी हाइवे से गुजरने वालों को दतिया की ओर आकर्षित किया जा सके। इसके लिए प्रशासन ने बेहतर तरीका अपनाया है। करीब एक साल पहले बने फ्लाईओवर के दोनों ओर लाखों रुपए की लागत से न केवल सुंदर पेंटिंग की जा रही है, बल्कि उनमें ऐतिहासिक व धार्मिक परंपराओं को दिखाया जा रहा है। रंग बिरंगी कलाकृतियों की ओर लोग खिंचे चले आते हैं।

करीब एक साल पहले एनएचएआई ने फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा कर अपनी जिम्मेदारी तो पूरी कर ली। जिला प्रशासन के सहयोग से अब शहर मेंं प्रवेश करने वालों को रिझाने के लिए खास प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के सर्किट हाउस से लेकर ज्योति नगर कॉलोनी तक बने फ्लाईओवर को रंगीन कलाकृतियों की मदद से सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह काम मूलरूप से एनएचएआई का है पर इसे अंजाम दे रहा है नगर पालिका प्रशासन। देखा जा सकता है कि फ्लाईओवर के दोनों ओर लाल, पीला, हरे, नारंगी रंग के पेंट से उन कलाकृतियों को बनाया जा रहा जो या तो महाभारतकालीन हैं या फिर अन्य किसी काल की याद दिलाती हैं। बताया जा रहा है कि अब तक इन कलाकृतियों पर सात लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। काम अभी भी जारी है। इस बारे में कलेक्टर व नगर पालिका के प्रशासक संजय कुमार का कहना है कि शहर में प्रवेश करने वालों को अच्छा अनुभव हो। इसका प्रयास किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो