युवकों को नवक्रांति के लिए दिलाया संकल्प
दतियाPublished: May 25, 2023 12:53:36 pm
कांग्रेस सम्यक अभियान संकल्प यात्रा पहुंची विभिन्न गांवो में


युवकों को नवक्रांति के लिए दिलाया संकल्प
युवकों को नवक्रांति के लिए दिलाया संकल्प
दतिया। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में दतिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली जा रही 30 दिवसीय सम्यक अभियान के तत्वावधान में संकल्प यात्रा पांचवे दिन बुधवार को विभिन्न गांवो में पहुंची। जहां युवकों को नवक्रांति के लिए संकल्प दिलाया गया।
बुधवार को संकल्प यात्रा ग्राम दुर्गापुर, छोटी बाजनी, बड़ी बाजनी, भागोर, अगोरा, प्रकाश नगर पहुंची। जहां कांग्रेस प्रदेश महासचिव दांगी ने ग्रामीणों से चर्चा करने के दौरान कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं में नवक्रांति लाने के लिए सम्यक अभियान के तहत यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बढ़ रही शिक्षित बेरोजगार युवाओं की समस्या है। इसके समाधान के लिए यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही उनमें नवक्रांति के लिए संकल्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान खाद बीज और फसलों के उचित मूल्य के लिए भटक रहा है। हमारा नौजवान आज बेरोजगार है, हमारा छोटा व्यापारी परेशान है, प्रदेश की आर्थिक गतिविधि चौपट हो चुकी है। यात्रा के दौरान बासुदेव सरपंच, सीएल बौद्ध, रामदास उत्साही, जीतेन्द्र प्रजापति, सुभाष दांगी, सूर्या बहादुर, पंकज दांगी, अनिल पाल, संतराम पाल, अनिकेत कुशवाहा, राहुल दांगी, निर्मल सिंह आदि शामिल रहे।