scriptतेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक निकला पहिया | Suddenly wheel of tractor-trolley coming at high speed | Patrika News
दतिया

तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक निकला पहिया

सुबह सैर पर निकले राहगीर बाल-बाल बचे
Suddenly wheel of tractor-trolley coming at high speed,news in hindi, mp news, datia news

दतियाDec 06, 2022 / 06:23 pm

संजय तोमर

तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक निकला पहिया

तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक निकला पहिया

इंदरगढ़. दतिया मार्ग पर तेज गति से आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया अचानक निकल गया। और यह वहां से गुजर रही महिला व बच्चों से टकराने से बच गया। नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
पहिया निकलते ही ट्रॉली सडक़ पर पलट गई। ट्रॉली का पहिया सैर के लिए जा रही महिलाओं व बच्चों को अपनी चपेट में लेता उससे पहले ही कामद रोड निवासी अशोक बुधौलिया ने पहिया टकराने से पहले ही महिला व बच्चों को बचा लिया और एक हादसा होने से बच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर चालक रेत वहीं पर खाली कर ट्रॉली को जेसीबी मशीन से उठाकर भाग गया। सुबह के समय तेज गति से निकलने वाले रेत से भरे ट्रैक्टरों से सडक़ पर चलने वाले राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।
घिसटती गई ट्रॉली
रेत भरकर जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली का अचानक पहिया निकल गया। इस कारण ट्रॉली नीचे गिरकर घिसटती चली गई। उस समय आसपास सैर पर जा रहे लोग घबरा गए और सडक़ से नीचे उतर गए। वहीं ट्रॉली के पहिया की चपेट में आने से महिलाएं व बच्चे बच गए। अगर वे सतर्क नहीं होते तो हादसा गंभीर हो सकता था।
यह हमारा फर्ज था
राहगीर अशोक बुधौलिया का कहना है कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे हम दतिया रोड पर घूमने जा रहे थे तभी वहां से गुजरने वाले रेत से भरी ट्रॉली का पहिया निकल गया। तभी मेरी नजर पड़ी तो हमने दौडक़र गूमने जा रहे बच्चों व महिलाओं को पहिया की चपेट में आने से बचा लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो