scriptमहिला ने जहर खाया. अस्पताल में झगड़े डॉक्टर व नायब तहसीलदार | The woman consumed poison. Doctor and Naib Tehsildar fight in hospita | Patrika News

महिला ने जहर खाया. अस्पताल में झगड़े डॉक्टर व नायब तहसीलदार

locationदतियाPublished: Sep 27, 2022 11:19:15 pm

दोनों के बीच हुई नोकझोंक से अस्पताल में खासा हंगामा
The woman consumed poison. Doctor and Naib Tehsildar fight in hospital, news in hindi, mp news, datia news

महिला ने जहर खाया. अस्पताल में झगड़े डॉक्टर व नायब तहसीलदार

अस्पताल में इलाज कराती महिला

इंदरगढ़. पति – पत्नी में हुए विवाद के बाद एक महिला ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान महिला के कथन लेने के लिए नायब तहसीलदार को अस्पताल बुलाया गया। कथन लेने के बाद दस्तावेज पर सील लगाने को लेकर नायब तहसीलदार व डॉक्टर के बीच नोंकझोंक हो गई। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा है।
थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम बिसनपुरा निवासी प्रमोद जाटव का पत्नी अर्चना से विवाद हो गया। पति से विवाद के बाद अर्चना ने जहर खा लिया। जब महिला की तबियत बिगड़ी तो परिजनों को इसकी जानकारी लगी। परिजन महिला को उपचार के लिए तत्काल इंदरगढ़ अस्पताल लाए। इंदरगढ़ अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया और महिला के कथन दर्ज करने के लिए नायब तहसीलदार को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार दीपक यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला के कथन दर्ज किए और कथन दर्ज करने के बाद डॉक्टर से उस पर सील लगाने के लिए कहा। डॉक्टर ने सील लगाने से इंकार कर दिया तो नायब तहसीलदार व डॉक्टर में नोंकझोंक हो गई।
इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने कहा कि मरीजों की भीड़ ज्यादा थी अस्पताल में जहर खाकर आई महिला के कथन के उपरांत नायब तहसीलदार ने सील लगाने को बोला। हमने बस इतना ही कहा ऑफिस में जाकर सील लगवा लो। इस पर उन्होंने विवाद करना शुरू कर दिया।
नायब तहसीलदार दीपक यादव ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी को पत्र भेजा है। अस्पताल में जहर खाकर आई महिला के कथन के लिए पहुंचा था। कथन के उपरांत जब ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर से सील लगाने को कहा तो उन्होंने सील लगाने से इंकार कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि हमारे पास कोई सील नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो