scriptआठ करोड़ से बन रही तीन किमी लंबी सडक़ | Three km long road is being built with eight crores | Patrika News

आठ करोड़ से बन रही तीन किमी लंबी सडक़

locationदतियाPublished: Jan 22, 2021 12:11:07 am

लहार हवेली से खिरिया काडोर तक हो रहा निर्माण
Three km long road is being built with eight crores, news in hindi, mp news, datia news

आठ करोड़ से बन रही तीन किमी लंबी सडक़

आठ करोड़ से बन रही तीन किमी लंबी सडक़

दतिया. ग्राम पंचायत लहार हवेली से खिरिया काडोर तक तीन किमी दूरी तक प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तह डामरीकृत सडक़ निर्माण कार्य शुरू हो गया। करीब आठ करोड़ की लागत से बनने वाली इस सडक़ से जुड़े एक दर्जन गांव के लोगों के लिए आवागमन सुगम होगा।
ग्राम पंचायत लहार हवेली से खिरिया काडोर तक की तीन किमी की सडक़ काफी बदहाल स्थिति में थी। जिससे जुड़े करीब एक दर्जन से अधिक गांवो के लोगों का आवागमन में काफी परेशानी आ रही थी। ग्रामीणों के द्वारा लंबे समय से सडक़ निर्माण की मांग की जा रही थी। सडक़ स्वीकृत हो जाने से ग्रामीणों को लाभ होगा। ग्राम पंचायत लहार हवेली से खिरिया काडोर तक तीन किमी दूरी तक प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत करीब आठ करोड़ की लागत से डामरीकृत सडक़ का निर्माण किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत लहार हवेली से खिरिया काडोर तक की सडक़ का निर्माण हो जाने के बाद बरचौली, देवरा समेत अन्य गांव के हजारों लोगों को अब समथर जाने के लिए १५ किमी की दूरी की बचत होगी। जबकि लहार हवेली बहादुरपुर, सदका के लोगों को भी भाण्डेर जाने के लिए १५ किमी की दूरी कम होगी। इससे उनका समय भी बचेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो