scriptमलबे में बदला तीन मंजिला मकान,तीन की मौत | Three-storey house turned into rubble, three killed | Patrika News

मलबे में बदला तीन मंजिला मकान,तीन की मौत

locationदतियाPublished: Oct 21, 2020 12:42:28 am

विस्फोट: भांडेर के सराफा बाजार में हुई दर्दनाक घटना
Three-storey house turned into rubble, three killed, news in hindi, mp news, datia news

विस्फोट: भांडेर के सराफा बाजार में हुई दर्दनाक घटना   Three-storey house turned into rubble, three killed, news in hindi, mp news, datia news

मलबे में बदला तीन मंजिला मकान,तीन की मौत

भांडेर. भांडेर में मंगलवार की सुबह हुई हृदय विदारक घटना पूरे दिन चर्चा का विषय रही। कुछ ही पलों में जहां तीन जिंदगियां मौत के मुंह में समा गईं वहीं तीन मंजिला मकान देखते ही देखते मलबे के ढेर में बदल गया। रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद बिस्फोट इतनी जोर से हुआ कि राजेश पंसारी के बगल में रहने वाले लोगों के मकानों में भी दरारें आ गईं।
सराफा बाजार में मंगलवार की सुबह रोज की तरह सामान्य थी। अचानक लोगों ने महिलाओं के चीखने की आवाज सुनी तो आसपास के दुकानदार मदद के लिए दौड़े। लोग कुछ मदद कर पाते इससे पहले ही रसोई गैस सिलेंडर में बिस्फोट हो गया। कुछ देर तक तो लोगों की समझ में नहीं आया कि क्या हो गया। लेकिन जब समझ में आया तब तक होनी अपना काम कर चुकी थी। विस्फोट के बाद आसपास रहने वाले लोगों की आंखों में कई घंटों तक घटना तैरती रही। लोग काफी देर तक दहशत में रहे। लोगों की मदद से तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
अमित व चांद की हालत नाजुक
रसोई गैस सिलेंडर में हुए बिस्फोट अशोक पुत्र रामगोपाल सोनी, मनीषा पत्नी रीतेश सोनी, मिनी पत्नी रूपेश, अर्चना पुत्री महेश सोनी, युनुस पुत्रचांद खां, अंकित पुत्र राजेश पंसारी, अमित पुत्रश्रीराम यादव तथा चांद खां घायल हुए हैं। घायलों में अमित एवं श्रीराम की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घर में लगे जाल उड़े
सिलेंडर में बिस्फोट की बजह से राजेश पंसारी का तीन मंजिला मकान गिर गया और मकान में लगे जाल उड़ गए आसपास जा गिरे। गनीमत रही कि जब जाल गिरे तो लोग उनकी चपेट में नहीं आ पाए अन्यथा घायलों की संख्या और बढ़ जाती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो