scriptट्रैक्टर चलाते हुए जा रहा था चालक, अचानक झपकी आई तो नीचे गिरा, फिर घटी हैरान कर देने वाली घटना | tractor driver serious injured accident shocking incident happened | Patrika News

ट्रैक्टर चलाते हुए जा रहा था चालक, अचानक झपकी आई तो नीचे गिरा, फिर घटी हैरान कर देने वाली घटना

locationदतियाPublished: Jun 19, 2022 12:01:23 pm

Submitted by:

Faiz

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस किसी ने भी ये नजारा देखा, उसने कुछ सैंकंडों तक ये मान लिया था कि, हादस में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई होगी।

News

ट्रैक्टर चलाते हुए जा रहा था चालक, अचानक झपकी आई तो नीचे गिरा, फिर घटी हैरान कर देने वाली घटना

दतिया. मध्य प्रदेश के दतिया जिले के गोदन थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भाणडेर रोड पर रविवार सुबह एक युवक को ट्रैक्टर चलाते समय आई नींद उसी की जान का खतरा बन गई। बताया जा रहा है कि, चालक अपने ट्रेक्टर से मार्ग पर जा रह था, इसी दोरान अचानक से वो ट्रैक्टर से जममीन पर गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगी मिक्सचर मशीन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस किसी ने भी ये नजारा देखा, उसने कुछ सैंकंडों तक ये मान लिया था कि, हादस में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई होगी।


दरअसल, दीपक प्रजापति नजदीक ही एक मकान की छत डालकर ट्रैक्टर से सुबह सुबह अपने घर लौट रहा था। तभी अचानक उसे नींद की झपकी आ गई। झपकी के चलते लो वो चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगे मिक्चर के नीचे आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसके नजदीक जाकर देखा तो मशीन की चपेट में आकर वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

यह भी पढ़ें- ट्रैक पर आया मानसून : एक साथ हो रहे बंगाल और अरब सागर एक्टिव, अब होगी जोरदार बारिश


गंभीर हालत में घायल को ग्वालियर रेफर किया

News

कवि आश्रम इंदरगढ़ का रहने वाला दीपक प्रजापति पैशे से मजदूर है। रविवार की सुबह वो तालगांव में मकान की छत डाल कर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था तभी रास्ते में भाण्डेर रोड पर राजपूत वाटिका के पास अचानक वो ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पीछे लगे मिक्चर के नीचे आ गया। मिक्चर के नीचे दबने की वजह से वह गंभीर घायल हो गया। आनन फानन में वहां मौजूद लोग उसे इलाज के लिए इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया, जहां गायल का इलाज शुरु कर दिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि, दीपक को ट्रैक्टर पर बैठे हुए नींद की झपकी आ गाई। जिसकी वजह से वह गिर गया।

 

ट्रक में फंसने से टूटा तार , सुधारते वक्त चालू कर दी बिजली सप्लाई, वीडियो में जानें फिर क्या हुआ

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8bsh3e
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो